Asia Cup 2025 :ICC की कड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान गेंदबाज हरिस रऊफ पर लगा दो मैचों के लिए प्रतिबंध, सूर्या की मैच फीस कटी

ICC की कड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान गेंदबाज हरिस रऊफ पर लगा दो मैचों के लिए प्रतिबंध, सूर्या की मैच फीस कटी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुबई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर 2 मैच के लिए प्रतिबंध लगाया है। रऊफ ने एशिया कप मुकाबलें में भारत के खिलाफ 21 सितंबर को खेले गए सुपर-4 मैच में फाइटर प्लेन गिराने का विवादित इशारा किया था। जिससे अब वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 (मैच जारी) और 6 नवंबर 2025 को होने वाले वनडे मैच में शामिल नहीं हो सकेंगे।

    मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

    आईसीसी ने मंगलवार को प्रेस रिलीज में यह जानकारी साझा की है। इसके अनुसार एशिया कप में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव की भी 30% मैच फीस काटी गई है। सूर्या ने एशिया कप मैचों में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी से शिकायत की थी। 

    कुल इतने खिलाड़ी पर लगा जुर्माना

    • हारिस रऊफ को दो बार 30% मैच फीस का जुर्माना और दो डिमेरिट अंक दिए गए।
    • सूर्यकुमार यादव पर 30% मैच फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।
    • अर्शदीप सिंह को मैच के बाद इशारा करने पर निर्दोष पाया गया और कोई सजा नहीं हुई।
    • फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने पहले ही अपने गलती मान ली थी। उन्हें एक चेतावनी और एक डिमेरिट अंक मिला।

    ट्रॉफी की घर वापसी का अब भी इंतजार

    एशिया कप के खिताबी मुकाबलें में जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से मना किया था। दरअसल भारत का यह स्टैंड पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए मृतक परिवार के समर्थन में लिया गया था। इससे खफा मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर दुबई के होटल चले आए थे। एशिया कप जीतने के 37 दिन बाद भी भारत को ट्रॉफी नहीं मिली है। BCCI बुधवार को ICC की मीटिंग में ट्रॉफी का मुद्दा उठाएगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts