YouTuber ने बीच सड़क पर उड़ाई नोटों की गड्डी, मची अफरा-तफरी, VIDEO वायरल हुआ तो भड़के लोग

हैदराबाद। आजकल युवा सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में क्या-क्या नहीं कर रहे। हर कोई अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर अटेंशन पाने के लिए हैदराबाद के एक यूट्यूबर ने भी ऐसा स्टंट किया, लेकिन यह उसके लिए ही मुसीबत बन गया। लोग पुलिस से अब् यूट्यूबर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, यूट्यूबर ने शहर के एक व्यस्त सड़क पर चलती बाइक से नोटों की गड्डी हवा में उड़ा दी, इस हरकत से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी-अपनी गाड़ियों से उतरकर नोट लूटने लगे, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
सड़क पर मची अफरा-तफरी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके का है। वायरल हो रहे एक वीडियो में यूट्यूबर हर्ष एक शख्स की बाइक के पीछे बैठा हुआ है। इसके बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में यूट्यूबर चलती बाइक से नोटों की गड्डी को हवा में उछाल देता है। हर्ष सोशल मीडिया पर ‘its_me_power’ नाम से मशहूर हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यूट्यूबर के स्टंट से ट्रैफिक में अफरा-तफरी मच जाती है। नोट लूटने के चक्कर में लोग इधर-उधर दौड़ने लगते हैं। वहीं दूसरी क्लिप में पावर हर्षा नामक यूट्यूबर को हैदराबाद की भीड़-भाड़ वाली जगह पर पैसे फेंकते भी देखा गया। इसकी वजह से वहां भी लोगों में भगदड़ मच गई। देखें VIDEO...












