Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'शादी जरूरी नहीं!'कॉर्पोरेट प्रेशर में फंसा कर्मचारी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

कॉर्पोरेट सेक्टर में बढ़ते वर्क प्रेशर और खराब वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर एक कर्मचारी की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शेयर की गई इस पोस्ट में कर्मचारी ने बताया कि उसकी सगाई और शादी से ठीक पहले उसे एक बेहद तनावभरे प्रोजेक्ट पर डाल दिया गया।
कॉर्पोरेट प्रेशर में फंसा कर्मचारी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना बहुत मुश्किल हो गया है। खासकर प्राइवेट और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले लोग इस दबाव को रोज झेल रहे हैं। देर तक काम, लगातार कॉल्स और हर वक्त टेंशन, यही आज की वर्क लाइफ बन चुकी है। इसी से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक कर्मचारी ने अपनी परेशानी खुलकर बताई है।

    शादी से पहले मिली भारी टेंशन

    यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई है। पोस्ट में कर्मचारी ने बताया कि उसकी सगाई और शादी से ठीक पहले उसे एक बहुत ही दबाव वाले प्रोजेक्ट पर डाल दिया गया। कर्मचारी का कहना है कि ऑफिस में हर काम को हाई प्रायोरिटी कहा जाता है, लेकिन न तो कोई सही प्लानिंग होती है और न ही यह तय होता है कि जिम्मेदारी किसकी है। उसके मुताबिक, हर काम तुरंत चाहिए, लेकिन कैसे और किस तरह, इस पर कोई साफ बात नहीं करता। इससे तनाव और ज्यादा बढ़ जाता है।

    Uploaded media

    दिनभर कॉल्स, सांस लेने तक का टाइम नहीं

    कर्मचारी ने बताया कि प्रोजेक्ट में कई मैनेजर हैं, लेकिन कोई भी ढंग से काम नहीं संभाल पा रहा। दिनभर जूम कॉल्स चलती रहती हैं, हर घंटे अपडेट मांगा जाता है और कर्मचारियों पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जाता। माइक्रो-मैनेजमेंट इतना ज्यादा है कि उसे लगता है जैसे सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है।

    जियो-फेंसिंग से और बढ़ी दिक्कत

    कर्मचारी की परेशानी तब और बढ़ गई जब कंपनी ने जियो-फेंसिंग लागू कर दी। अब वह अपने बेस लोकेशन से 120 किलोमीटर से ज्यादा दूर रहकर काम नहीं कर सकता। जबकि शादी की तैयारियों के चलते उसे दूसरी जगह रहना जरूरी है। उसका कहना है कि उसके सीनियर्स न तो साइट पर काम संभाल रहे हैं और न ही दूर से।

    मार्च में प्रोजेक्ट से हटाया जाएगा

    कर्मचारी ने यह भी बताया कि मार्च महीने में उसे इस प्रोजेक्ट से रिलीज कर दिया जाएगा। ऐसे में वह और ज्यादा परेशान है। शादी टालना संभव नहीं है और नौकरी को लेकर भविष्य भी साफ नहीं दिख रहा। वह समझ नहीं पा रहा कि इस हालात में क्या सही फैसला ले। इसी उलझन में उसने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts