PlayBreaking News

कोलकाता में बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी पर हमला, बाइक सवार ने फोड़े कार के शीशे, वीड‍ियो में रोती दिखीं एक्ट्रेस 

Follow on Google News
कोलकाता में बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी पर हमला, बाइक सवार ने फोड़े कार के शीशे, वीड‍ियो में रोती दिखीं एक्ट्रेस 
कोलकाता। आरजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच बंगाली एक्ट्रेस के साथ हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी पर शुक्रवार देर रात दक्षिण कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में बाइक सवार एक बदमाश ने हमला कर द‍िया। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, एक्ट्रेस लाइव स्ट्रीमिंग पर रोते हुए घटना की जानकारी दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ​​​​​​ पायल अपनी कार से कोलकाता के लेक एवेन्यू के पास से गुजर रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने उनकी कार रोकने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने कार नहीं रोकी, तो हमलावरों ने मुक्के मार-मारकर उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और जोधपुर पार्क के पास जबरदस्ती कार रुकवा ली। उसने सड़क पर एक्ट्रेस को धमकाया और गाली गलौज की। देखें वीडियो...

बीजेपी ने शेयर किया VIDEO

बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी शेयर वीड‍ियो में अभिनेत्री रोती हुई दिखाई दे रही हैं। उनका दावा है कि जब वह सदर्न एवेन्यू पर अपनी कार चला रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने उनसे अपनी गाड़ी का दरवाजा खोलने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने दावा किया कि जब मैंने छेड़छाड़ के डर से मना किया, तो उसने कार की खिड़की तोड़ दी। इसके बाद पुलिस मौके पर आ गई और उन्होंने मुझे बचाया और बाइक सवार को भी गिरफ्तार कर लिया। इस वीडियो में टूटी हुई कार की खिड़की भी देखी जा सकती है।

बीजेपी ने ममता सरकार पर साधा निशाना

इस वीडियो के वायरल होने पर बीजेपी ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'अब बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी कोलकाता के दक्षिणी एवेन्यू में बाइक सवार हमलावर द्वारा दुर्व्यवहार और हमला किए जाने के दौरान अपनी जान के डर से लाइव होती हैं। आश्चर्य है कि राज्य की गृह मंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता को महिलाओं के लिए दुःस्वप्न में कैसे बदल दिया है और उनके सलाहकार महिलाओं को रात की ड्यूटी से दूर रहने के लिए कह रहे हैं।'

एक्ट्रेस ने थाने में की शिकायत

इधर, घटना के बाद एक्ट्रेस पायल मुखर्जी ने टॉलीगंज पुलिस स्टेशन में आरोपी एमआई अरासन के खिलाफ आईपीसी की धारा 126(1) (लूटपाट की कोशिश), 324(2) (चोट पहुंचाने की कोशि), 351(1) (बल का प्रयोग कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश) के तहत लिखित शिकायत की है। ये भी पढ़ें- अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और उपलब्धि : भारत का पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट RHUMI 1 लॉन्च, जानें क्या है इसकी खासियत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts