Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संडे नहीं होता वीकेंड!जानिए किस दिन मिलती है इन देशों में छुट्टी

दुनिया के ज्यादातर देशों में रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होती है, लेकिन नेपाल ऐसा अनोखा देश है जहां रविवार नहीं बल्कि शनिवार को वीकेंड माना जाता है। नेपाल में सरकारी दफ्तर, बैंक और निजी संस्थान रविवार से शुक्रवार तक खुले रहते हैं।
Follow on Google News
जानिए किस दिन मिलती है इन देशों में छुट्टी
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुनिया के अधिकांश देशों में साप्ताहिक अवकाश रविवार (Sunday) को माना जाता है। लेकिन एक ऐसा देश है जो इस नियम से अलग है। यहां साप्ताहिक छुट्टी शनिवार (Saturday) को मिलती है। यह देश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां करीब 90% आबादी हिंदू है, फिर भी शनिवार को ही वीकेंड माना जाता है।

    रविवार छुट्टी क्यों नहीं?

    रविवार को छुट्टी का विचार ज्यादातर ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ है। ईसाई परंपरा में रविवार को पूजा और विश्राम का दिन माना जाता है। इसलिए कई देशों में रविवार को छुट्टी होती है। वहीं कुछ देशों में धार्मिक कारणों से अलग दिन छुट्टी का नियम है। जैसे- मुस्लिम देशों में शुक्रवार को नमाज और जुम्मे की वजह से खास महत्व मिलता है। तो वहीं यहूदी धर्म में शनिवार (Shabbat) पवित्र दिन माना जाता है। इन धार्मिक मान्यताओं का असर आज भी कई देशों के ऑफिस कैलेंडर और वीकेंड सिस्टम पर देखा जा सकता है।

    शुक्रवार को छुट्टी वाले देश

    कुछ देशों में पूरी साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को होती है। इन देशों में काम का सप्ताह शनिवार से गुरुवार तक चलता है।

    ईरान- ईरान में शुक्रवार को आधिकारिक छुट्टी होती है। कई जगहों पर गुरुवार को आधा दिन काम भी किया जाता है, लेकिन शुक्रवार पूरी तरह आराम का दिन माना जाता है।

    अफगानिस्तान- अफगानिस्तान में भी शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी रहती है। यहां भी धार्मिक कारणों से शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण माना जाता है।

    शुक्रवार-शनिवार वीकेंड

    कई मुस्लिम देशों में शुक्रवार और शनिवार दोनों को वीकेंड माना जाता है। इन देशों में रविवार को काम का दिन माना जाता है। इन देशों में आम तौर पर संडे से गुरुवार तक काम होता है, जबकि शुक्रवार धार्मिक कामों के लिए शनिवार आराम के लिए रिजर्व रहता है।

    इन देशों में इस तरह के देश शामिल है-

    • सऊदी अरब
    • कतर
    • ओमान
    • कुवैत
      इराक
    • जॉर्डन
    • लीबिया
    • बांग्लादेश
    • मिस्र
    • मालदीव

    नेपाल: क्यों है शनिवार छुट्टी?

    नेपाल उन देशों में से एक है जहां शनिवार को साप्ताहिक छुट्टी होती है। यहां सरकारी दफ्तर, बैंक और प्राइवेट संस्थान रविवार से शुक्रवार तक खुले रहते हैं। यानी नेपाल में रविवार भी कामकाजी दिन माना जाता है। नेपाल में यह व्यवस्था कई सालों से चली आ रही है। हालांकि यहां हिंदू आबादी ज्यादा है, फिर भी शनिवार को ही वीकेंड माना जाता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts