ब्राजील में हॉट एयर बैलून हादसा, उड़ान भरते ही अचानक लगी आग, 8 पर्यटकों की मौत, 13 घायल

Follow on Google News
ब्राजील में हॉट एयर बैलून हादसा, उड़ान भरते ही अचानक लगी आग, 8 पर्यटकों की मौत, 13 घायल

ब्राजील के सांता कैटरीना राज्य में शनिवार सुबह एक हॉट एयर बैलून में आग लगने से भीषण हादसा हो गया। हादसे के वक्त गुब्बारे में 21 पर्यटक सवार थे। आग लगने के बाद बैलून प्रिया ग्रांडे शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयानक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को मोर्चरी में भेज दिया गया है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

राज्य अग्निशमन विभाग के अनुसार, बैलून में उड़ान के दौरान ही अचानक आग लग गई, जिससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। आग लगने के सटीक कारणों की जांच जारी है। राज्यपाल जोर्जिन्हो मेलो ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, “यह हादसा बेहद दर्दनाक है। बचाव टीमें तत्परता से काम कर रही हैं और घायलों को उपचार मिल रहा है।”

वायरल हुआ घटना का वीडियो

हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बैलून को आसमान में जलते हुए देखा जा सकता है। यह क्षेत्र जून उत्सवों के दौरान हॉट एयर बैलून पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, जहां कैथोलिक संत सेंट जॉन को सम्मानित किया जाता है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts