Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मस्क 6 महीने बाद ट्रंप कैंपेन में दोबारा लौटे :वॉशिंगटन के डिनर प्रोग्राम में लिया हिस्सा

एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जिन 2 मुद्दों पर सबसे ज्यादा नाराज दिखे थे, लेकिन ट्रंप ने बाद में उन्हीं के पक्ष में ऐसे फैसले किए, जो उनके हित में थे
वॉशिंगटन के डिनर प्रोग्राम में लिया हिस्सा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। टेस्ला के CEO एलन मस्क एक बार फिर से अमेरिकी राजनीति में लौट आए हैं। उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से टकराव चल रही थी। करीब 6 महीने बाद वे राजधानी वॉशिंगटन में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह प्रोग्राम सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में आयोजित किया गया था। ट्रम्प के स्टेट डिनर में एलन मस्क भी शामिल हुए। साथ ही मस्क अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का प्लान भी रद्द कर चुके हैं।

    मस्क ने आगे यह भी कहा है कि वे 2026 मिडटर्म इलेक्शन में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे और फंडिंग देंगे।

    6 माह पहले ट्रंप से भिड़े थे मस्क

    मस्क के मई में वॉशिंगटन छोड़ते समय की तस्वीर आज से बिल्कुल अलग थी। तब मस्क ट्रंप प्रशासन के बिग ब्यूटीफुल बिल और अपने करीबी जैरेड आइजेकमैन का नासा प्रमुख नहीं बनाए जाने से बेहद नाराज दिखे थे। मस्क ने दावा किया था कि ट्रम्प यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सीक्रेट दस्तावेज इसलिए जारी नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनमें उनका नाम भी मौजूद है। मस्क ने सार्वजनिक रूप से तीसरी पार्टी (अमेरिका पार्टी) बनाने और रिपब्लिकन पार्टी को चुनौती देने का ऐलान किया था।

    मस्क के नाराज फैसलों को ट्रंप ने सुधारे

    एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जिन 2 मुद्दों पर सबसे ज्यादा नाराज दिखे थे, लेकिन ट्रंप ने बाद में उन्हीं के पक्ष में ऐसे फैसले किए, जो सीधे मस्क के हित में थे। पहला- नासा प्रमुख के लिए मस्क के करीबी जैरेड आइजेकमैन का नामांकन वापस लेने पर बड़ा विवाद हुआ था। ट्रम्प ने कुछ ही हफ्तों पहले उन्हें दोबारा नासा हेड के लिए नॉमिनेट कर दिया, जिसे मस्क ने खुले तौर पर सेलिब्रेट किया।

    जबकि दूसरा, मस्क सीनियर वाइट हाउस अधिकारी सर्जियो गोर को लेकर भी गुस्सा थे, जिन्हें वे आइजेकमैन का रास्ता रोकने वाला मानते थे। बाद में गोर को भारत में राजदूत नियुक्त कर वॉशिंगटन से हटाया गया। उनके विदाई समारोह में ट्रम्प ने मजाक में कहा कि कुछ लोग तुम्हें इतना पसंद नहीं करते।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts