हसीना की सजा के विरोध में आज बांग्लादेश बंद का ऐलान :अवामी लीग ने की अंतरिम सरकार प्रमुख से इस्तीफे की मांग

अवामी लीग ने की अंतरिम सरकार प्रमुख से इस्तीफे की मांग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा के खिलाफ आज उनकी बैन हो चुकी पार्टी अवामी लीग ने देशभर में बंद का घोषणा की है। वहीं अवामी लीग ने कल सुनाए गए इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) के फैसले को पूरी तरह से निराधार बताकर खारिज किया है। पार्टी ने अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

    पार्टी ने फैसले को बताया पक्षपातपूर्ण

    फैसला आने के बाद हसीना नेतृत्व के अवामी लीग के नेता जहांगीर कबीर नानक ने पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव जाकर कहा कि यह निर्णय पूरी तरह पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक बदले की भावना लेने वाला है। इतना ही नहीं उन्होंने कोर्ट की कार्रवाई प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े कर आरोप लगाएं।

    न्याय प्रक्रिया पर ये आरोप लगाएं

    • यह मुकदमा 14 अगस्त को शुरू हुआ था और फैसला 17 नवंबर को कोर्ट फैसला सुनाती है।
    • दो माह में कोर्ट ने सिर्फ 20 दिन सुनवाई की।
    • 84 गवाहों में सिर्फ 54 लोगों ने गवाही दी।
    • मुख्य जज पिछले 1 महीने से गैर-हाजिर उनकी अनुपस्थिति केबावजूद फैसला सुनाया गया।

    ICT ने सुनाई मौत की सजा

    पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश में हत्या के आदेश देने सहित कई अपराधों में दोषी पाया गया है। जिस पर इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने हत्या के लिए उकसाने के चलते मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने हसीना को कुल 5 मामलों में अपराधी बनाया है। हालांकि बाकि अन्य केस में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। (ICT) ने हसीना को साल 2024 में छात्र आंदोलन के समय हुई मर्डर का दोषी भी ठहराया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts