PlayBreaking News

SCO समिट :रूसी राष्ट्रपति से मिले एस.जयशंकर, बोले-आतंकवाद पर कोई बहाना नहीं चलेगा

Follow on Google News
रूसी राष्ट्रपति से मिले एस.जयशंकर, बोले-आतंकवाद पर कोई बहाना नहीं चलेगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मॉस्को। विदेश मंत्री एस जयशंकर रशिया दौरे पर है। बुधवार को उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से राजधानी मॉस्को में मुलाकात की। दोनों की बैठक SCO (शंघाई सहयोग संगठन) समिट के दौरान हुई है। इस मीटिंग में जयशंकर ने आंतकवाद के खिलाफ कड़े शब्दों में भारत का रूख साफ किया है।

    आतंकवाद के खिलाफ कोई बहाना नहीं

    अपनी स्पीच में विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता और भारत अपने नागरिकों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा। जयशंकर आगे बोले.. SCO की स्थापना ही आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से लड़ने के लिए हुई थी। आज इन चुनौतियों का खतरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने संगठन से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की अपील की।

    Twitter Post

     

    जयशंकर: अंग्रेजी SCO की आधिकारिक भाषा बनें

    जयशंकर ने हाल ही में भारत में दो बड़े आतंकी हमले का भी जानकारी देते हुए कई बातें रखी। पहला कश्मीर के पहलगाम में, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई और दूसरा दिल्ली के लालकिले के पास कार ब्लास्ट, जिसमें 15 लोगों की जान गई।

    उन्होंने इन घटनाओं को गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने पर जोर दिया। बैठक में जयशंकर ने SCO में सुधार और आधुनिकीकरण की जरूरत पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि संगठन को समय के साथ बदलना होगा और अंग्रेजी को SCO की आधिकारिक भाषा बनाने का फैसला अब आगे नहीं टाला जाना चाहिए। वर्तमान में SCO में सिर्फ रूसी और चीनी भाषा का इस्तेमाल होता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts