PlayBreaking News

बाबा महाकाल की शरण में जुबिन नौटियाल :भस्म आरती में लिया भाग, इंडिया टूर की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

गायक जुबिन नौटियाल उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भव्य भस्म आरती में भाग लेकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्हें मंदिर समिति ने सम्मानित किया। जुबिन इंडिया टूर की सफलता के लिए बाबा से आशीर्वाद लेने आए थे और यह उनके चौथे महाकाल दर्शन रहे। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और भव्यता की भी सराहना की।
Follow on Google News
भस्म आरती में लिया भाग, इंडिया टूर की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल शुक्रवार सुबह उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भव्य भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान जुबिन नौटियाल मंदिर की व्यवस्था और भव्यता की सराहना करते नजर आए। वे इंडिया टूर से पहले बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने के लिए यहां आए थे।

    भस्म आरती में जुबिन की भागीदारी

    जुबिन नौटियाल तड़के करीब 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती देखी और मंत्रों के उच्चारण के दौरान पूरी तरह से मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। आरती के बाद उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और आगामी इंडिया टूर की सफलता के लिए प्रार्थना की।

    Twitter Post

    मंदिर समिति ने किया सम्मानित

    दर्शन के पश्चात महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने जुबिन नौटियाल को दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। जुबिन ने मंदिर की व्यवस्था और भव्यता की सराहना की और कहा कि वे महाकाल दर्शन के लिए चौथी बार आए हैं और बाबा के प्रति श्रद्धा देखकर वे अभिभूत हो जाते हैं।

    इंडिया टूर से पहले महाकाल का आशीर्वाद

    जुबिन नौटियाल दिसंबर से इंडिया टूर पर निकलने वाले हैं। शोज की सफलता और यात्राओं की सफलता के लिए उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके लिए वे गुरुवार रात इंदौर पहुंचे थे और शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वे भोपाल के लिए रवाना हुए।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts