बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसे एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला :कहा- अंतरिक्ष में यात्रा करना ज्यादा आसान

एस्ट्रोनॉट और इंडियन एयर फोर्स के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर स्पीच दी।
Follow on Google News
कहा- अंतरिक्ष में यात्रा करना ज्यादा आसान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने बेंगलुरु के खराब ट्रैफिक पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में यात्रा करना शहर के खराब ट्रैफिक को पार करने से कहीं ज्यादा आसान है। शुभांशु गुरुवार को कर्नाटक सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स,आईटी और बीटी विभाग ने फ्यूचराइज थीम पर बेंगलुरु टेक समिट में भाग लेने पहुंचे थे।

    तीन गुना ज्यादा समय सड़क पर बिताया

    हिमांशु ने मराठाहल्ली से बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर तक लगभग 34 किमी का सफर तय किया। जहां आमतौर पर इसे तय करने में 1 घंटे से अधिक का समय लगता है। उन्हें कितना वक्त लगा। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, 'मैं बेंगलुरु के दूसरे छोर पर स्थित मराठाहल्ली से यहां पहुंचा हूं।

    आगे वे बोले मेरे इस प्रेजेंटेशन में जितना समय लगेगा, उससे तीन गुना समय मैंने सिर्फ सड़क पर बिताया है। उम्मीद है कि आप मेरे कमिटमेंट को समझेंगे।'

    प्रियंक खड़गे का आया बयान

    कर्नाटक शासन के मंत्री प्रियंक खड़गे ने शुभांशु के टिप्पणी का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार शहर में यात्रा समय कम करने और ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने की दिशा में काम कर रही है। हम कोशिश करेंगे कि ऐसी दिक्कतें आगे न हों।

    हर दिन 190 किमी लंबा जाम

    जून 2025 में जारी ट्रैफिक पुलिस के हीटमैप रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु में औसतन हर दिन करीब 190 किमी तक लंबा जाम लगता है। 2024 के मुकाबले इस साल लोगों ने वन-वे सफर में ज्यादा निकले हैं, जिससे यह 16% बढ़ गया है, यानी अब 19 किमी का रास्ता तय करने में करीब 63 मिनट लग जाते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts