Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इस्तीफे के 4 महीने बाद मंच पर :पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भोपाल में करेंगे पहला सार्वजनिक संबोधन

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 21 जुलाई को उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद आज (शुक्रवार) भोपाल पहुंचे। रवीन्द्र भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य मनमोहन वैद्य की किताब "हम और यह विश्व" के विमोचन समारोह में वे मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देंगे। यह उनके इस्तीफे के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भोपाल में करेंगे पहला सार्वजनिक संबोधन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। राजभवन में कुछ समय रुकने के बाद रवीन्द्र भवन के लिए रवाना हुए। जहां वे शाम 4:15 बजे रवींद्र भवन में आयोजित किताब विमोचन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में मंच पर नजर आएंगे। यह उनके इस्तीफे के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है।

    किताब विमोचन समारोह में होंगे शामिल

    जगदीप धनखड़ ने भोपाल में राजभवन में करीब साढ़े चार घंटे तक समय बिताया। भोपाल के रवीन्द्र भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन वैद्य की किताब "हम और यह विश्व" का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में वृंदावन के श्री आनंदम धाम आश्रम के पीठाधीश्वर रीतेश्वर जी महाराज और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

    इस्तीफे के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम

    21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद धनखड़ लंबे समय तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखाई दिए। 12 सितंबर को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी उपस्थिति रही थी। अब ठीक चार महीने बाद वे मंच पर अपने पहले सार्वजनिक संबोधन के लिए उपस्थित होंगे।

    मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देंगे

    कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य वक्ता होंगे और पुस्तक के विमोचन के अवसर पर विचार साझा करेंगे। इस मौके पर उनका भाषण राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में ध्यान आकर्षित करेगा। इसे उनके इस्तीफे के बाद सक्रिय सार्वजनिक जीवन की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts