PlayBreaking News

ये क्या!युवक के पेट से 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 बॉलपेन निकले, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर भी रह गए दंग

Follow on Google News
युवक के पेट से 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 बॉलपेन निकले, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर भी रह गए दंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक के पेट से डॉक्टरों ने 28 से 29 स्टील की चम्मचें, 19 टूथब्रश और 2 बॉलपेन पेन निकले हैं। युवक को पेट में तेज दर्द होन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    नशामुक्ति केंद्र में खाने लगा था चम्मच-टूथब्रश

    यह मामला बुलंदशहर के रहने वाले सचिन का है, जो नशे का आदी था। उसके परिवार ने उसे एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि वहां कम खाना मिलने और नशामुक्ति केंद्र में रहने से नाराज होकर सचिन ने चम्मच और टूथब्रश खाना शुरू कर दिया था। 

    Twitter Post

    ऑपरेशन के बाद बचाई गई जान

    जब धीरे-धीरे  उसके पेट में दर्द बढ़ने लगा तो उसे हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब सचिन के पेट की जांच की तो उन्हें बड़ी मात्रा में धातु जैसी चीजें दिखाई दीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला किया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने सचिन के पेट से 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 बॉलपेन पेन निकाले।

    डॉक्टर बोले- जीवित रहना चमत्कार

    डॉक्टरों के अनुसार, इतनी सारी वस्तुओं को निगलने के बाद भी मरीज का जीवित रहना एक चमत्कार है। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि ऐसी आदतें अक्सर उन लोगों में देखी जाती हैं, जिन्हें मानसिक समस्याएं होती हैं। फिलहाल, सचिन की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। समय पर ऑपरेशन होने से उसकी जान बच गई।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts