People's Update
Thursday, March 19, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 19, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज
    राष्ट्रीय

    Gujarat Election Result : PM मोदी बोले- गुजरात की जनता ने सारे रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया, युवाओं ने विकास को पसंद किया

    Publish Date: 8 Dec 2022, 7:55 PM (IST)Updated On: 8 Dec 2022, 8:03 PM (IST)Reading Time: 9 Minute Read
    Follow on Google News
    भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गुजरात में लगातार 7वीं बार सरकार बना रही है। दिल्ली के बीजेपी हेड ऑफिस में कार्यकर्ताओं द्वारा गुजरात में रिकॉर्ड जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इस जीत की खुशी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं। गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया है।

    ....ये हार नहीं पचा पाएंगे : पीएम

    पीएम मोदी ने कहा कि आलोचनाओं ने भी हमें खूब सिखाया है। 2002 के बाद मेरे जीवन का कोई ऐसा पल नहीं रहा, जिसकी धज्जियां नहीं उड़ाई गई हो, लेकिन मैं खुद में बदलाव लाता गया..., सीखता गया...। हमें अपनी शक्ति को बढ़ाना है। कठोर से कठोर झूठे आरोपों को सहन करने वाला है। जुल्म बढ़ने वाला है, मुझ पर भी आप पर भी। क्योंकि ये हार नहीं पचा पाएंगे। हमें अपनी सहन शक्ति बढ़ाना है। 2047 में जब हम आजादी के सौ साल मनाएंगे तब हम अपने युवाओं के हाथों में विकसित भारत देकर जाएंगे। पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नारे के साथ सबका प्रयास भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि इसी के साथ विकसित भारत के लिए सब आगे बढ़ें।

    आदिवासी भाजपा को अपनी आवाज मान रहे : पीएम

    पीएम मोदी ने कहा कि देश के सभी वर्गों की पहली पसंद भाजपा है। गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों का खूब आशीर्वाद मिला है। एससीएसटी के 40 में 34 सीटें भाजपा जीती हैं। आदिवासी भाजपा को अपनी आवाज मान रहे हैं। दशकों तक जिन आदिवासियों केा नजरंदाज किया गया। हम लगातार उनकी उम्मीदें पूरी करने में जुटे हैं। हम देश भर में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के म्यूजियम बनाकर उन्हें सम्मान दे रहे हैं।

    हम सिर्फ घोषणा नहीं करते : पीएम

    पीएम मोदी ने बीजेपी पार्टी को लेकर कहा कि हम सिर्फ घोषणा करने के लिए घोषणा नहीं करते। हमारी हर घोषणा के पीछे एक रोडमैप होता है। देश आज शॉर्टकट में नहीं चाहता। देश का मतदाता इतना जागरूक है, क्या उसके हित में है क्या उसके अहित में है, वह सब जानता है। वह शॉर्ट कट की राजनीति का नुकसान जानता है। देश समृद्ध होगा तो सबकी समृद्धि तय है। पीएम ने कहा कि हमारे पूर्वजों के पास अनुभव का भंडार था। हमारे पूर्वजों ने हमें आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया वाली कहावत दी है। देश के सभी राजनीतिक दलों को सोचना होगा कि चुनावी हथकंडों से किसी का भला नहीं होगा।

    भूपेंद्र ने तोड़ा नरेंद्र का रिकॉर्ड : पीएम

    पीएम मोदी ने कहा, गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया है। चुनावों के दौरान मैंने गुजरात की जनता से कहा था, इस बार नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए। मैंने वादा किया था कि भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़े इसके लिए मैं जी जान से कोशिश करूंगा। लेकिन, जनता ने गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर नया इतिहास रच दिया है। ढाई दशक से लगातार सरकार में रहने के बावजूद ऐसा प्यार अभूतपूर्व है। लोगों ने जाति-वर्ग आदि विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया।

    भाजपा पर युवाओं को भरोसा

    पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में वोट देने वाले एक करोड़ से भी ज्यादा ऐसे वोटर्स थे, जिन्होंने कांग्रेस का कुशासन नहीं देखा, उन्होंने सिर्फ भाजपा की ही सरकार देखी। युवा सवाल पूछना जानते हैं और युवा तभी वोट देते हैं, जब उन्हें भरोसा दिखता है, जब उन्हें काम दिखता है। युवाओं ने भाजपा को वोट देकर संदेश दिया है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा परखा और उस पर भरोसा किया। हमारे युवा भाजपा की विकास वाली योजनाएं चाहते हैं। युवाओं को न जातिवाद चाहिए न परिवारवाद। युवाओं का दिल विजन और विकास से ही जीता जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे याद है कि महामारी के घोर संकट के बीच बिहार में चुनाव हुए थे, तब जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। साथ ही महामारी के बाद यूपी समेत तमाम राज्यों में चुनाव हुए तब भी जनता ने भाजपा को चुना। आज जब भारत विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है, तब जनता का भरोसा भाजपा पर है।

    आने वाले 25 साल सिर्फ विकास की राजनीति के हैं पीएम

    पीएम मोदी ने कार्यकताओं से कहा कि बीजेपी को मिला जनसमर्थन इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस समय भारत अमृत काल में प्रवेश कर गया है। यह दिखाता है कि आने वाले 25 साल सिर्फ विकास की राजनीति के हैं। भाजपा को मिला समर्थन नई आकांक्षाओं और युवा सोच का प्रतीक है। भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है। परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआक्रोश लगातार बढ़ रहा है। मैं इस बात को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए साकार रूप में देखता हूं।

    हिमाचल के भी विकास में कमी नहीं आने देंगे: मोदी

    मैं हिमाचल के हर मतदाता का भी आभारी हूं। हिमाचल की जनता ने भी बीजेपी को जिताने की कोशिश की। हिमाचल के चुनाव में हम 1% से भी कम हार जीत का फैसला हुआ है। इतना कम अंतर से हिमाचल में कभी अंतर नहीं आए हैं। हिमाचल में हर पांच साल में सरकारें बदली हैं, लेकिन हर बार जीत हार में 5-6 प्रतिशत तक का अंतर रहा है। भाजपा भले ही हिमाचल में एक प्रतिशत से कम रह गई, हिमाचल के भी विकास में कमी नहीं आने देंगे

    यूपी के रामपुर में भाजपा जीती है

    पीएम मोदी ने कहा- जहां भाजपा प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर आपके स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार जताता हूं। आपका प्यार उपचुनावों में भी दिखा। यूपी के रामपुर में भाजपा जीती है। बिहार के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का प्रदर्शन कर रहा है। मैं चुनाव आयोग का भी आभार व्यक्त करता हूं। एक भी पोलिंग बूथ पर रीपोल कराने की नौबत नहीं आई है। मतलब कि सुख और शांति पूर्वक से लोकतंत्र की मूल भावना को स्वीकार करते हुए मतदाताओं ने ताकत दी है। इसके लिए चुनाव आयोग को बधाई।

    जनता जनार्दन के आगे नतमस्तक हूं: पीएम

    पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये जनादेश अभिभूत करने वाला है. जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं। जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसकी खूशबू आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं।

    गुजरात की जीत ऐतिहासिक है :  जेपी नड्‌डा

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने दिल्ली के बीजेपी हेड ऑफिस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक है। बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। गुजरात में जीत के लिए पीएम का अभिनंदन। इस जीत ने विकासवाद के मंत्र पर मुहर लगाई। गरीब के घर दो वक्त की रोटी की व्यवस्था, बिजली, शौचालय, सिलेंडर की व्यवस्था करने की नीति ने हमें जीत दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा- गुजरात की जनता, गुजरात के कार्यकर्ता व तमाम कार्यकर्ता जो हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में कार्यरत रहे, उन्हें मैं तहे दिल से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। आज बहुत ऐतिहासिक दिन है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमें गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ते हुए जीत हासिल हुई है।

    मूलमंत्र को लेकर जनता की सेवा की है : जेपी नड्‌डा

    जेपी नड्‌डा ने कहा- ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ इस मूलमंत्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी ने गुजरात और देश की जनता की सेवा की है। इसी से भाजपा ने गुजरात में 52.5% वोट और 157 सीट हासिल की। तो वहीं कांग्रेस 41.4% से घटकर 27.3% प्रतिशत पर आ गई है। वंशवाद, परिवारवाद,अकर्मण्य नेता व गैर जिम्मेदारना विपक्ष के कारण कांग्रेस की ये हालत हुई है।

    नड्डा ने साधा AAP पर बोला हमला

    जेपी नड्डा ने केजरीवाल का नाम लिए बिना AAP पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक नई पार्टी गुजरात का अपमान करने आई थी। गुमराह करने वाले नेता आज माफी मांगें। भविष्यवाणी करने वाले आज माफी मांगें। ये कट्टर ईमानदार नहीं, कट्टर बेईमान हैं। झूठ फैलाने वालों को आज माफी मांगनी चाहिए।

    पीएम मोदी बीजेेपी के मुख्यालय पहुंचे

    गृह मंत्री, रक्षा मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे BJP हेडक्वार्टर

    गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के मुख्यालय पहुंच गए हैं।

    गुजरात में बीजेपी ने तोड़ा कांग्रेस का रिकॉर्ड

    गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा ने 156 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बना लिया है। कांग्रेस पार्टी ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं, मोदी के सीएम रहते बीजेपी ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ बीजेपी ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया बनाया है। दिलचस्प बात यह है चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। अब चुनाव नतीजों में बिलकुल यही नजर आ रहा है।

    पीएम ने कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ये ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं। मैं कहना चाहता हूं - आप में से प्रत्येक एक चैंपियन है! ये ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं। धन्यवाद गुजरात...। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं।

    12 दिसंबर को शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल

    गुजरात में भाजपा की विराट जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे शपथ लेंगे। भाजपा यहां 156 सीटें जीती है। यह पिछली बार से 59 सीटें अधिक है। कांग्रेस यहां 77 सीटों से सिमटकर 17 सीटों पर आ गई है। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में खाता खोल लिया है। यहां 5 सीटों पर आम प्रत्याशी जीते हैं, जबकि अन्य 4 सीटों पर विजयी हुए हैं। ये भी पढ़ें: Gujarat Election 2022 Result: गुजरात के कांग्रेस प्रभारी ने दिया इस्तीफा, बोले- चुनाव में हार की जिम्मेदारी मेरी ये भी पढ़ें: Gujarat, Himachal Election Results: गुजरात में BJP की जीत… भूपेंद्र 12 दिसंबर को लेंगे CM पद की शपथ, हिमाचल में कांग्रेस बहुमत से आगे अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज

    आज भी अलका याग्निक नंबर-1!3 दशकों से बॉलीवुड पर राज करती मधुर आवाज

    बाद में पैसा जमा कर देने से अपराध खत्म नहीं हो सकता

    High Court News : बाद में पैसा जमा कर देने से अपराध खत्म नहीं हो सकता

    गोमांस मामले में  NSA के तहत कार्रवाई, भोपाल में हालात तनावपूर्ण

    जमानत के बाद असलम चमड़ा फिर गिरफ्तार : गोमांस मामले में NSA के तहत कार्रवाई, भोपाल में हालात तनावपूर्ण

    सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले-हर पहलू की होगी एक्सपर्ट जांच

    Indore Fire Tragedy:सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले-हर पहलू की होगी एक्सपर्ट जांच

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया प्लान, अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

    'ईरान पर आज रात सबसे बड़ा हमला...'अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया प्लान, अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

    आदिवासी परंपरा की आड़ में दूसरी पत्नी को नहीं मिलेगा कोई भी हक

    High Court News :आदिवासी परंपरा की आड़ में दूसरी पत्नी को नहीं मिलेगा कोई भी हक

    धर्मांतरण कानून में कड़ी सजा, डिजिटल प्रलोभन भी अपराध घोषित

    CG News:धर्मांतरण कानून में कड़ी सजा, डिजिटल प्रलोभन भी अपराध घोषित

    नाथन एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर, कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट?

    चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका :नाथन एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर, कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट?

    आदिवासी महिला से ₹50 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी

    छतरपुर:आदिवासी महिला से ₹50 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी

     अमेरिका का बड़ा हमला, ईरान के 7 हजार ठिकानों को बनाया निशाना

    ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’: अमेरिका का बड़ा हमला, ईरान के 7 हजार ठिकानों को बनाया निशाना

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....