PlayBreaking News

Gujarat Election 2022 Result: गुजरात के कांग्रेस प्रभारी ने दिया इस्तीफा, बोले- चुनाव में हार की जिम्मेदारी मेरी

Follow on Google News
Gujarat Election 2022 Result: गुजरात के कांग्रेस प्रभारी ने दिया इस्तीफा, बोले- चुनाव में हार की जिम्मेदारी मेरी
गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में हार की जिम्मेदारी कबूल करते हुए कांग्रेस राज्य प्रभारी रघु शर्मा (Raghu Sharma) ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने हाथ से लिखकर इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा है। इधर, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हिमाचल प्रदेश की जनता को जीत के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि जनता को किया हर वादा निभाएंगे। रघु शर्मा ने पत्र में लिखा, मैं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अप्रत्याशित हार की संपूर्ण नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा, कृपया पार्टी प्रभारी के रूप में मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।

अशोक गहलोत का करीबी हैं शर्मा

राजस्थान में कैबिनेट मंत्री रह चुके रघु शर्मा को अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है। रघु शर्मा को गुजरात का प्रभारी बनाए जाने के बाद से राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही खेमे हैरत में थे। राजस्थान में जिस तरह से रघु शर्मा का कद बढ़ाया गया था, इसके बाद माना जा रहा था कि राज्य में तीसरा खेमा तैयार हो गया है। बता दें कि इससे पहले अशोक गहलोत भी गुजरात का जिम्मा संभाल चुके हैं।

हिमाचल में हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए गुरुवार को कहा कि जनता से किया हर वादा जल्द से जल्द निभाया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है।

12 दिसंबर को शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल

गुजरात में भाजपा की विराट जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे शपथ लेंगे। भाजपा यहां 157 सीटें जीती है। यह पिछली बार से 58 सीटें अधिक है। कांग्रेस यहां 77 सीटों से सिमटकर 17 सीटों पर आ गई है। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में खाता खोल लिया है। यहां 5 सीटों पर आम प्रत्याशी जीते हैं, जबकि अन्य 4 सीटों पर विजयी हुए हैं। ये भी पढ़ें: Gujarat, Himachal Election Results: गुजरात में BJP की जीत… भूपेंद्र 12 दिसंबर को लेंगे CM पद की शपथ, हिमाचल में कांग्रेस बहुमत से आगे अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts