People's Update
Thursday, March 5, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 5, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    इंदौर एयरपोर्ट के समीप आग का तांडव! घास के मैदान से उठीं  लपटें, डेढ़ घंटे तक चली दमकल का जंग
    व्यापार जगत

    स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी से छूट से लोगों के जीवन में घटेगा जोखिम

    जीओएम के प्रस्ताव पर अगले माह होने वाली जीएसटी परिषद में लिया जाएगा अंतिम फैसला
    Publish Date: 21 Aug 2025, 10:53 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। सरकार जल्दी ही जीएसटी कर प्रणाली में व्यापक बदलाव करने जा रही है। इस सुधार पैकेज का सबसे बड़ा प्रस्ताव यह है कि स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर अब जीएसटी पूरी तरह खत्म की जा सकती है। फिलहाल, स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर 18% तक जीएसटी लगता है। अगर इस पर जीएसटी हटाने का निर्णय लिया गया तो लाखों लोगों को सीधी राहत मिलेगी और बीमा उत्पाद खरीदना सस्ता हो जाएगा। इस बदलाव से देश की बहुत बड़ी आबादी को राहत मिलेगी, जो महंगे होने की वजह से बीमा उत्पाद नहीं ले पा रहे थे। इस पर जीएसटी खत्म करने से लोगों के जीवन में जोखिम घटेगा और उनका जीवन आसान होगा। दिल्ली में हुई जीओएम की बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। अब यह प्रस्ताव अगले माह सितंबर में होने वाली जीएसटी काउन्सिल में अंतिम मंजूरी के लिए जाएगा।

      स्वतंत्रता दिवस पर की गई थी कर सुधार की घोषणा

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जीएसटी सुधारों की घोषणा की थी और इसे देशवासियों के लिए दिवाली गिफ्ट बताया था। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह (जीओएम) को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी 2.0 तीन स्तंभों पर आधारित होगा—संरचनात्मक सुधार, दरों का तार्किकीकरण और कारोबार करने में आसानी। सरकार का उद्देश्य है कि इस सुधार से न केवल टैक्स प्रणाली सरल हो बल्कि उपभोक्ताओं और उद्योग दोनों को राहत मिले। सरकार ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि मौजूदा 12% और 28% वाले जीएसटी स्लैब को खत्म कर दिया जाए और सिर्फ दो दरें रखी जाएं-5% और 18%। इसके अलावा कुछ विशेष वस्तुओं जैसे सिगरेट और लग्जरी कारों पर 40% की दर बनी रहेगी। इसका मतलब है कि ज्यादातर सामान्य और आवश्यक वस्तुएं 5% के दायरे में आ जाएंगी जबकि अधिकांश अन्य वस्तुएं और सेवाएं 18% पर रहेंगी। इससे टैक्स संरचना सरल होगी और आम लोगों के लिए वस्तुएं और सेवाएं अधिक सुलभ हो जाएंगी।

      स्वास्थ्य-जीवन बीमा पर जीएसटी हटाने से बढ़ेगी सुरक्षा

      स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी हटाने का प्रस्ताव खास तौर पर महत्वपूर्ण है। अभी तक बीमा पॉलिसी लेते समय लोग प्रीमियम के साथ-साथ जीएसटी का बोझ भी उठाते हैं। उदाहरण के लिए, अगर किसी का स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम 20,000 रुपए है, तो उस पर लगभग 3,600 रुपए जीएसटी देना पड़ता है। यदि यह टैक्स खत्म कर दिया जाता है तो बीमा लेना काफी सस्ता हो जाएगा और अधिक लोग बीमा योजनाओं से जुड़ पाएंगे। यह कदम बीमा क्षेत्र में भी तेजी लाएगा और बीमा कंपनियों के ग्राहक आधार में वृद्धि होगी। हालांकि, इस प्रस्ताव पर कुछ राज्य सरकारों ने चिंता जताई है कि बीमा पर जीएसटी हटाने से राज्यों की कर वसूली पर असर पड़ सकता है। सवाल यह भी उठता है कि क्या कंपनियां इस राहत का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएंगी या फिर इसे अपना मुनाफा बढ़ाने में इस्तेमाल करेंगी। इसी वजह से केंद्र और राज्यों के बीच सहमति बनाना जरूरी है। वित्त मंत्री ने साफ किया है कि सरकार सहकारी संघवाद की भावना में राज्यों के साथ बातचीत कर व्यापक सहमति बनाएगी।

      सालाना 85,000 करोड़ राजस्व क्षति होने का अनुमान

      भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक रिपोर्ट का अनुमान जताया है कि यदि नए कर ढांचे को लागू किया जाता है तो प्रभावी भारित जीएसटी दर घटकर 9.5 फीसदी तक आ सकती है। लेकिन इससे सालाना करीब 85,000 करोड़ रुपए का राजस्व क्षति होगी। यदि इसे 1 अक्टूबर से लागू किया गया तो शुरूआती झटके के रूप में 45,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि यह सुधारात्मक ढांचा दीपावली से पहले लागू करने की कोशिश की जाएगी। इसलिए मंत्री समूह की सिफारिशें अगले माह जीएसटी परिषद की बैठक में रखी जाएंगी। कुल मिलाकर यह पहल जनता, किसानों, मध्यम वर्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सीधी राहत देने की दिशा में एक अहम कदम हो सकती है। हालांकि राज्यों के राजस्व पर इसका असर गंभीर हो सकता है, इसलिए परिषद को संतुलित समाधान तलाशना होगा।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      health insurance GST

      life insurance GST

      GST exemption health insurance

      GST exemption life insurance

      affordable healthcare

      reduce life risk

      insurance premium cost

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Aniruddh Singh
      By Aniruddh Singh

      अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      इंदौर एयरपोर्ट के समीप आग का तांडव! घास के मैदान से उठीं  लपटें, डेढ़ घंटे तक चली दमकल का जंग

      इंदौर एयरपोर्ट के समीप आग का तांडव! घास के मैदान से उठीं  लपटें, डेढ़ घंटे तक चली दमकल का जंग

      सादगी से शिखर तक का सफर, जनता के ‘मामा’ की अनसुनी कहानी

      67वें जन्मदिवस पर विशेष:सादगी से शिखर तक का सफर, जनता के ‘मामा’ की अनसुनी कहानी

      ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

      मध्यप्रदेश सरकार का एक्शन प्लान:ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

      Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

      BSE को SEBI की मंजूरी:Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

      सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

      हाई अलर्ट पर सेना :सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

      न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार

      SA vs NZ LIVE Cricket Score :न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार

      मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

      भोपाल में युवक ने की आत्महत्या:मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

      ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

      ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

      इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

      IPL की तारीखें 2 पार्ट्स में आएगी :इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

      CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

      बिहार में सियासी हलचल तेज...CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....