Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हार्दिक संग सगाई पर माहिका ने तोड़ी चुप्पी :इंस्टा पर लिखा-मैं हर दिन अच्छी ज्वेलरी पहनती हूं

इंस्टा पर लिखा-मैं हर दिन अच्छी ज्वेलरी पहनती हूं
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। मॉडल माहिका शर्मा पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटौर रही हैं। अभी हाल ही में दोनों की साथ में पूजा करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इस दौरान मिहिका डायमंड रिंग पहने नजर आईं, जिसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि दोनों ने इंगेजमेंट कर ली है।

    सोशल मीडिया पर तोड़ी चुप्पी

    दोनों की वैकेशन मनाने सहित पूजा करने की फोटोज के बाद ये भी खबरें आई थीं कि माहिका प्रेग्रेंट हैं और दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। अब इन खबरों पर मिहिका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक बिल्ली की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'मैं इंटरनेट देख रही हूं, यहां डिसाइड हो गया है कि मेरी सगाई हो गई है। लेकिन बता दूं मैं हर दिन अच्छी जूलरी पहनती हूं।'

    प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर शेयर की स्टोरी

    इसी के साथ माहिका शर्मा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भी मजेदार रिएक्शन दिया है। इसमें माहिका ने एक व्यक्ति की खिलौना वाली कार चलाते हुए फोटो अपलोड की और लिखा- 'क्या मैं प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज करने के लिए इसमें जाऊं?' इसी साल अक्टूबर में हार्दिक ने अपने जन्मदिन के मौके पर मिहिका से अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

    फिलहाल, हार्दिक या माहिका की ओर से सगाई या प्रेग्नेंसी के संबंध में कोई भी जवाब नहीं दिया गया, लेकिन इंस्टाग्राम पर आ रही उनकी केमिस्ट्री और चमचमाती रिंग ने फैंस को इतना तो यकीन करा ही दिया है कि कुछ तो है।

    नरेंद्र मोदी पर बनीं फिल्म में आई थी नजर

    माहिका शर्मा पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस है। उन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जिसके बाद वे साल 2019 में नरेंद्र मोदी पर बनीं मूवी में दिखाई दी। इसमें विवेक ऑबराय लीड रोल में थे। वहीं फिल्मों के अलावा उन्हें रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है। दूसरी ओर हार्दिक इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts