Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

India's Got Talent :प्रेग्नेंट महिला ने किया 120 किलो डेडलिफ्ट, हिम्मत देख जज और दर्शकों के छूटे पसीने

सोनी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में इस बार एक ऐसा धमाका देखने को मिला, जिसने जजों और दर्शकों दोनों को हैरान कर दिया। शो में एक प्रेग्नेंट महिला स्टेज पर उतरीं और 120 किलो का वजन उठाकर अपनी ताकत दिखाई।
Follow on Google News
प्रेग्नेंट महिला ने किया 120 किलो डेडलिफ्ट, हिम्मत देख जज और दर्शकों के छूटे पसीने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोनी टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ इस बार एक ऐसे प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में है, जिसने जजों और दर्शकों दोनों को चौंका दिया। इस हफ्ते शो में एक प्रेग्नेंट महिला स्टेज पर उतरीं और अपना टैलेंट दिखाते हुए 120 किलो वजन उठाया।

    पहली कोशिश में ही दिखा हौसला

    प्रोमो में देखा जा सकता है कि महिला सबसे पहले 70 किलो का वजन उठाने की कोशिश करती हैं। उनके हौसले को देखकर जज और स्पेशल गेस्ट विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख भी थोड़े चिंतित नजर आए।

    जज पैनल में बैठे सिंगर शान, मलाइका अरोड़ा और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू उन्हें चीयर करते रहे। महिला ने सबसे पहले अपना पेट अंदर किया और फिर डेडलिफ्ट में मारी।

    120 किलो का किया Power Move

    पहले 70 KG के बाद देखते ही देखते प्रेग्नेंट महिला ने 120 किलो का वजन आसानी से उठाया, जिसके बाद पूरा सेट तालियों से गूंज उठा। जज और दर्शक खड़े होकर उनकी इस परफॉर्मेंस की तारीफ करते नजर आए।

    फैंस भी रह गए दंग

    प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर नेटिजन्स महिला के हौसले और ताकत की तारीफ करने लगे। फैंस ने उनकी साहस और फिटनेस को सराहा और कई लोग इस परफॉर्मेंस को इंस्पिरेशनल बता रहे हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts