Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News :37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हिड़मा का करीबी एर्रा ने भी हथियार डाले  

20-20 लाख के इनामी नक्सली आजाद, रमेश और एर्रा ने भी हथियार सौंपे।  सरेंडर करने वालों में 25 महिला नक्सली शामिल हैं।
37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हिड़मा का करीबी एर्रा ने भी हथियार डाले    
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सुकमा/हैदराबाद । नक्सलियों के खिलाफ अभियान के बीच सुरक्षाबलों को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर 37 नक्सलियों के दल ने तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें 20-20 लाख के इनामी तीन राज्य समिति के सदस्य कोय्याल सांब्य्या उर्फ आजाद, अप्पासी नारायण उर्फ रमेश और मुचाकी सोमड़ा उर्फ एर्रा भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 25 महिला नक्सली भी शामिल हैं। एर्रा को लंबे समय से हिड़मा का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता था। सरेंडर लिस्ट में 3 स्टेट कमेटी सदस्य, 3 डिवीजनल कमेटी सदस्य, 9 एरिया कमेटी मेंबर और 22 पार्टी कमेटी सदस्य शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपए इनाम घोषित था। ये सभी  तेलंगाना-दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले अपने साथ एक एके-47, दो एसएलआर, चार 303 रायफल सहित अन्य हथियार लेकर पहुंचे हैं। 

    आजाद बोला- लंबे समय से लौटना चाहता था  

    आजाद ने आत्मसमर्पण के दौरान कहा कि वह लंबे समय से मुख्यधारा में लौटना चाहते थे और संगठन को इसकी जानकारी देकर ही आए हैं। तेलंगाना पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति ने कैडरों के हवाले से कहा गया है कि वे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की 21 अक्टूबर की अपील से प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने माओवादियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने और राज्य के विकास में भागीदारी करने की अपील की थी।

    टूट रहा है नक्सलियों का बेस 

    तेलंगाना पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 465 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं, जिनमें 2 सेंट्रल कमिटी मेंबर और 11 स्टेट कमिटी मेंबर भी शामिल हैं। संगठन की संरचना लगातार कमजोर हो रही है। नेटवर्क टूट रहे हैं, सपोर्ट बेस घट रहा है, नेतृत्व में आंतरिक कलह बढ़ रही है। लगातार कई बर्ड नक्सली अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts