IPL से पहले नितीश राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी :सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे दिल्ली की कप्तानी

Follow on Google News
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे दिल्ली की कप्तानी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आईपीएल से पहले नितीश राणा के हाथ में बड़ी जिम्मेदारी आईं है। वे दिल्ली टीम के कप्तान बन गए हैं। नितीश, 26 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम की अगुवाई करते हुए बतौर कप्तान उतरेंगे। इस टूर्नामेंट में दिल्ली को झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, सौराष्ट और त्रिपुरा के साथ एलीट ग्रुप D में रखा गया है। दिल्ली के सारे मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

    दिल्ली में वापसी करेंगे राणा

    बता दें नितीश राणा पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश के लिए गरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन अब दिल्ली टीम एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं। ये पहली बार होगा जब नितीश सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे होंगे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी की है।

    वेस्ट दिल्ली लायंस को बनाया चैंपियन 

    वहीं इससे पहले दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में वेस्ट दिल्ली लायंस की कैप्टनशिप संभाली थी। अपनी कप्तानी में उन्होंने वेस्ट दिल्ली लायंस टीम को चैंपियन बनाया था। दूसरी ओर दिग्वेश राठी के लिए चिंता का विषय है। दरअसल स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली स्क्वाड से बाहर रखा गया है। राठी की DPL 2025 के क्वालीफायर मैच के दौरान नितीश राणा से बहस भी हो गई थी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts