PlayBreaking News

Gold-Silver Rate :MCX पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी पीछे नहीं, निवेशकों की धड़कन तेज, जानें ताजा रेट्स

सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 1,25,091 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी 1,55,508 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
Follow on Google News
MCX पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी पीछे नहीं, निवेशकों की धड़कन तेज, जानें ताजा रेट्स
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिजनेस डेस्क। 11 नवंबर को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दिखाई दी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर तक एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,24,595 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। पिछले दिन की इसकी कीमत 1,23,970 रुपए थी। 11 नवंबर को लगभग 1,100 रुपए का उछाल के साथ सोने का भाव 1,25,091 रुपए तक पहुंच गया।

    सुबह-सुबह 1.25 लाख के पार पहुंचा सोना

    सुबह 10:35 बजे MCX पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला सोना 1,25,091 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। यह पिछले दिन की बंद कीमत से करीब 1,100 रुपए की तेजी दर्शाता है। कारोबार के शुरुआती समय में सोना 1,25,839 रुपए तक भी पहुंच गया।

    चांदी की कीमतों में भी उछाल

    सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई। MCX पर चांदी 1,55,508 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,54,600 रुपए पर ओपन हुई थी। पिछले दिन की तुलना में चांदी के भाव में करीब 1,800 रुपए की तेजी दर्ज की गई।

    इस साल सोना-चांदी हुए इतने महंगे

    2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में 47,985 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,24,147 रुपए हो गया है।

    चांदी का भाव भी इस दौरान 68,321 रुपए बढ़ा है। साल की शुरुआत में एक किलो चांदी 86,017 रुपए में मिल रही थी, जो अब 1,54,338 रुपए प्रति किलो हो गई है।

    आने वाले दिनों में क्या होगा?

    विशेषज्ञों का कहना है कि सोने के दामों में आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चल रहा है, तो अनुमान लगाया जा रहा है कि सोने की कीमतें फिर एक बार 1,25,000 रुपए तक जा सकती हैं।

    शहरों के रेट्स होते हैं अलग

    IBJA की रेट में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के रेट अलग हो सकते हैं।

    People's Reporter
    By People's Reporter
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts