People's Update
Thursday, April 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    अगर 1000 व्यूज पर मिलते हैं इतने पैसे! तो 5 लाख पर कितनी होगी कमाई?
    व्यापार जगत

    वैश्विक अनिश्चितताओं और निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी की वजह से रिकार्ड उच्च स्तर पर पहु्ंचे सोने और चांदी के भाव

    Publish Date: 30 Sep 2025, 4:59 PM (IST)Updated On: 30 Sep 2025, 5:27 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    भोपाल। बाजार में सोना और चांदी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इसका कारण वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताएं और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने-चांदी की बढ़ती लोकप्रियता है। जब-जब वैश्वक अर्थव्यवस्था और राजनीति में अस्थिरता देखने को मिलती है, तब-तब सोना और चांदी जैसी बहुमूल्य धातुएं निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प बन जाते हैं। यही कारण है इन दोनों धातुओं के दाम हाल के दिनों में लगातार नए रिकॉर्ड बनाते दिख रहे हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य आज मंगलवार को बढ़कर 1,19,600 रुपए के नए रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। चांदी के मूल्य में भी रिकार्ड तेजी देखने को मिली है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज ट्रेडिंग के दौरान चांदी ने 47.17 डॉलर के स्तर पर पहुंचकर नया रिकार्ड हाई बनाया। इस समय चांदी अपने उच्च स्तर से लगभग एक डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 46.16 डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इसके पीछे-पीछे देश में भी इनकी कीमतों में तेजी देखने को मिली।

    बाजार में 1,46,000 रुपए पर पहुंची चांदी

    स्थानीय सराफा बाजार में चांदी का मूल्य प्रति किलोग्राम 1,46,000 रुपए पर पहुंच गया है। जबकि फ्यूचर्स ट्रेडिंग के रेट 1,44,400 रुपए प्रति किलोग्राम हैं। सोमवार के कारोबार के दौरान भी चांदी ने रिकार्ड ऊंचाई हासिल की थी। सराफा महासंघ भोपाल के संगठन महामंत्री और प्रवक्ता नवनीत कुमार अग्रवाल का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तत्काल गिरावट आने की संभावना नहीं दिखाई देती है। संभव है इनमें टाइम बेस्ड करेक्शन देखने को मिले, परंतु इनमें बहुत बड़े करेक्शन की संभावना नहीं है। घरेलू स्तर पर साल के अंत तक सोने में 3-4% और चांदी में 7-8% तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। स्थानीय बाजारों में दशहरे और दीपावली जैसे त्यौहारों में सोने और चांदी की खरीद परंपरागत रूप से बढ़ जाती है।

    निवेशकों ने बढ़ाई सोने की कीमतें   

    सोने की लगातार ऊपर जाती कीमत का एक प्रमुख कारण यह भी है कि इसे केवल आभूषण के रूप में नहीं, बल्कि वित्तीय निवेश के रूप में अधिक खरीदा जा रहा है। इसी वजह से गोल्ड ईटीएफ यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में जबरदस्त प्रवाह देखने को मिला है। साल 2025 की पहली छमाही में ही निवेशक लगभग 1,028 टन सोना खरीद चुके हैं, जबकि पूरे 2024 में यह आंकड़ा 1,182 टन था। इसका मतलब है कि निवेशकों का रुझान पहले से कहीं ज्यादा तेज है। इस खरीद में संप्रभु कोष, दीर्घकालिक निवेशक और केंद्रीय बैंक भी शामिल हैं, जो बड़े पैमाने पर खरीदारी कर रहे हैं। बढ़ती कीमतों के बीच सामान्य लोगों ने खरीदारी बंद कर दी है।

    फिलहाल करेक्शन की संभावना नहीं

    इस समय बाजार में मुख्य रूप से निवेशकों की मांग देखने को मिल रही है, जिससे इन दोनों बहुमूल्य धातुओं में तेजी को बल मिल रहा है। नवनीत अग्रवाल ने कहा कई निवेशक जो पहले हिचकिचा रहे थे, अब ऊंचे दामों पर भी बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। यही वजह है कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चांदी की बात करें तो इसका उपयोग न केवल आभूषणों और निवेश में होता है, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों और औद्योगिक उत्पादन में भी बड़ी मात्रा में किया जाता है। इस कारण यह सोने की तुलना में अधिक अस्थिर रहती है और आर्थिक चक्र पर तुरंत प्रतिक्रिया करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी ने 42 डॉलर के स्तर को तोड़कर मजबूती दिखाई है और अब 49.80 डॉलर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

    कारीगरों के सामने रोजगार का संकट

    सोने-चांदी के लगातार ऊपर जा रहे भावों की वजह से स्थानीय खरीदार फिलहाल असमंजस में हैं। उन्होंने इस समय गहनों के रूप में सोने-चांदी की खरीद बहुत घटा दी है। स्थानीय स्तर पर खरीद कम होने का असर स्थानीय कारोबारियों पर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। गहनों के रूप में उनकी बिक्री बहुत घट गई है। इसका उनके कामकाज पर असर दिखाई देता है। पहले दशहरा-दीपावली के पहले सराफा बाजार में जो रौनक होती थी, वह इस बार गायब है। इसका सबसे बुरा असर गहना कारीगरों के जीवन पर पड़ा है। लगभग 20 सालों के सराफा बाजार में ढलाई का काम कर रहे राम स्वरूप बताते हैं कि इससे पहले कोरोना में परेशान होना पड़ा। अब एक बार फिर लगभग वैसी ही स्थिति पैदा हो गई है। काम नहीं निकल रहा है, घर चलाना मुश्किल हो रहा है। बाजार में खरीदार नहीं हैं, काम आखिर कहां से निकलेगा।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    gold price

    Silver price

    Precious metals market

    Record high

    Global uncertainties

    Investor interest

    Safe haven assets

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    अगर 1000 व्यूज पर मिलते हैं इतने पैसे! तो 5 लाख पर कितनी होगी कमाई?

    YouTube Earning Calculation :अगर 1000 व्यूज पर मिलते हैं इतने पैसे! तो 5 लाख पर कितनी होगी कमाई?

    मिडिल ईस्ट में बड़ा अपडेट, इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, ट्रंप की रही बड़ी भूमिका

    Donald Trump :मिडिल ईस्ट में बड़ा अपडेट, इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, ट्रंप की रही बड़ी भूमिका

    टिकट कटने से नाराज वरिष्ठ विधायक रज्जाक मंडल ने छोड़ी पार्टी

    चुनाव से पहले टीएमसी को बड़ा झटका:टिकट कटने से नाराज वरिष्ठ विधायक रज्जाक मंडल ने छोड़ी पार्टी

    सतना की भाजपा पार्षद के पुत्र तरुण लोधी पर दुष्कर्म का केस, आरोपी फरार

    MP News :सतना की भाजपा पार्षद के पुत्र तरुण लोधी पर दुष्कर्म का केस, आरोपी फरार

    ट्रंप के बाद होर्मुज मुद्दे पर मोदी- मैक्रों के बीच फोन कॉल, क्या कुछ हुई बातचीत?

    Strait Of Hormuz :ट्रंप के बाद होर्मुज मुद्दे पर मोदी- मैक्रों के बीच फोन कॉल, क्या कुछ हुई बातचीत?

    ईरान ने समझौता नहीं किया तो फिर से होगी जंग

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की चेतावनी:ईरान ने समझौता नहीं किया तो फिर से होगी जंग

    थार और कार की आपस में टक्कर, मां-बेटे की मौत

    खंडवा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं :थार और कार की आपस में टक्कर, मां-बेटे की मौत

    महिला आरक्षण पर प्रियंका का वार, सरकार की रणनीति पर उठाए सवाल

    जल्दबाजी क्यों...?महिला आरक्षण पर प्रियंका का वार, सरकार की रणनीति पर उठाए सवाल

    महिला आरक्षण बिल में मुस्लिम महिलाओं का क्या होगा? अमित शाह ने दिया साफ जवाब...

    Amit Shah :महिला आरक्षण बिल में मुस्लिम महिलाओं का क्या होगा? अमित शाह ने दिया साफ जवाब...

    प्रियंका गांधी ने कहा-विरोध हुआ यह बताया पर यह नहीं बताया कि विरोध किसने किया

    नारी शक्ति वंदन बिल :प्रियंका गांधी ने कहा-विरोध हुआ यह बताया पर यह नहीं बताया कि विरोध किसने किया

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....