Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gariyaband:गरियाबंद के नशा मुक्ति केंद्र में हड़कंप, बाथरूम में युवक ने फांसी लगाने की कोशिश, डायल 112 ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने के अगले ही दिन उठाया खौफनाक कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर,जानकारी के मुताबिक धमतरी निवासी युवक को नशे की लत छुड़ाने के उद्देश्य से घटना से एक दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के अगले दिन युवक बाथरूम में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
गरियाबंद के नशा मुक्ति केंद्र में हड़कंप, बाथरूम में युवक ने फांसी लगाने की कोशिश, डायल 112 ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

रायपुर/गरियाबंद: गरियाबंद जिले के एक नशा मुक्ति केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां भर्ती एक युवक ने बाथरूम में खुद को बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया। काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आने पर केंद्र में मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: Durg Bhilai: दुर्ग नगर निगम में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचीं अलका बाघमार।

एक दिन पहले ही हुआ था भर्ती

जानकारी के मुताबिक धमतरी निवासी युवक को नशे की लत छुड़ाने के उद्देश्य से घटना से एक दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के अगले दिन युवक बाथरूम में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

दरवाजा बंद, काफी देर तक नहीं निकला युवक

युवक के काफी समय तक बाथरूम से बाहर नहीं आने पर केंद्र में मौजूद लोगों को शक हुआ। आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मामले की सूचना डायल 112 को दी गई।

/img/129/1787820488816

यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, आज राज्य स्तरीय मंथन, शीतकालीन सत्र में आ सकता है विधेयक

डायल 112 ने तोड़ा दरवाजा, बचाई जान

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और युवक को बाहर निकाला। इसके बाद बिना देरी किए उसे जिला चिकित्सालय गरियाबंद ले जाया गया।

/img/129/1787820492204

हालत गंभीर, रायपुर किया गया रेफर

अस्पताल में युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया है। फिलहाल युवक की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Raipur: नगरीय निकाय चुनाव में BJP का बड़ा चुनावी प्लान, दिग्गज नेताओं को मिली कमान

समाज कल्याण विभाग ने शुरू की जानकारी जुटाने की कवायद

घटना की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी ली और पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Raipur: IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पहली हॉकी लीग, 6 टीमें भिड़ेंगी, स्थापना दिवस पर होगा फाइनल

आखिर युवक ने क्यों उठाया यह कदम?

युवक ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने के महज एक दिन बाद ही इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts