गंगा एक्सप्रेसवे का होगा विस्तार:मेरठ से हरिद्वार तक बनेगा नया रास्ता, इन 12 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अब उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक होगा। इससे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी से हरिद्वार की यात्रा आसान बनेगी। धार्मिक पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। साथ ही रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।
पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान
हरदोई में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका विस्तार आगे भी किया जाएगा। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद इसके विस्तार का काम शुरू होगा। उन्होंने साफ किया कि मेरठ से हरिद्वार तक इसे जोड़ने की योजना तैयार है। यह कदम क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। इससे राज्यों के बीच संपर्क और मजबूत होगा।
ये भी पढ़ें: May 2026 Bank Holidays: पूरे महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार भी रहेगा ठप
हरिद्वार तक सीधी कनेक्टिविटी
गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होने के बाद मेरठ से सीधे हरिद्वार तक पहुंच आसान हो जाएगी। अभी तक यात्रियों को कई रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे समय ज्यादा लगता है। नए मार्ग से यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। खासकर धार्मिक यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत होगी। दिल्ली-एनसीआर से हरिद्वार जाने वालों को भी इसका फायदा मिलेगा। इससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी।
ये भी पढ़ें: CG Board Exam : CG बोर्ड 10- 12वीं के परिणाम जारी, रिया साहू का पहला स्थान, cg.results.nic.in पर देखें
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बता दें कि हरिद्वार देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। एक्सप्रेसवे के विस्तार से यहां आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होगा। काशी, प्रयागराज और हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थलों के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। श्रद्धालु कम समय में अधिक जगहों के दर्शन कर सकेंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी। स्थानीय व्यवसायों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उद्योगों को मिलेगा नई गाति
इस परियोजना से सिर्फ यात्रा ही नहीं, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी गति मिलेगी। एक्सप्रेसवे के आसपास के क्षेत्रों में निवेश बढ़ने की संभावना है। नए उद्योग, वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स हब विकसित हो सकते हैं। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। छोटे और मध्यम व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा। कुल मिलाकर यह परियोजना आर्थिक विकास को नई दिशा देगी।
आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया एक्सप्रेसवे
Ganga Expressway पहले से ही आधुनिक तकनीकों से तैयार किया जा रहा है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए एम्बुलेंस, पेट्रोलिंग वाहन और सीसीटीवी की सुविधा दी गई है। आपात स्थिति के लिए ट्रॉमा सेंटर भी बनाए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी शामिल है। जरूरत पड़ने पर वायुसेना के विमान यहां उतर सकते हैं। यह एक्सप्रेसवे देश के सबसे आधुनिक मार्गों में से एक माना जा रहा है।












