Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG Board Exam :10- 12वीं के परिणाम जारी, जिज्ञासु वर्मा 12 बोर्ड के टॉपर, 10वीं में 3 छात्रों ने मारी बाजी, टॉपर्स को 1.5 लाख रुपए देगी सरकार

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस दिन हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे।
10- 12वीं के परिणाम जारी, जिज्ञासु वर्मा 12 बोर्ड के टॉपर, 10वीं में 3 छात्रों ने मारी बाजी, टॉपर्स को 1.5 लाख रुपए देगी सरकार

Live Updates

04:26 PM 29/04/26

12 कक्षा का 83 % रहा रिजल्ट

CG बोर्ड 12वीं का कुल रिजल्ट 83.04 प्रतिशत रहा है। 12वीं की परीक्षा में 78.8 प्रतिशत लड़के और 86.4 फीसदी लड़कियां पास हुईं।

04:05 PM 29/04/26

10 वीं बोर्ड में तीन छात्रों ने एकसाथ टॉप किया

कक्षा 10वीं में छत्तसीगढ़ बोर्ड के परिणाम काफी बेहतर रहे हैं। यहां 3 छात्रों का नाम टॉप पोजिशन पर काबिज है। जिनमें महासमुंद जिले की संध्या नायक, मुंगेली के अंशुल शर्मा, महासमुंद के पारिरानी प्रधान के नाम है।

तीनों ही छात्रों के कुल 500 में से 494 अंक है। जिसकी मदद से तीनों ने CG बोर्ड क्लास 10 में एक साथ बाजी मारी

04:00 PM 29/04/26

इन आसान तरीकों से ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट cgresullt.nic.in पर जाएं

स्टेप 2- यहां होमपेज पर आप CG बोर्ड 10 वीं और 12 वीं के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें

स्टेप 4- आपका रिजल्ट जारी हो जाएगा

03:58 PM 29/04/26

CG बोर्ड 10वीं के परिणाम 

  • कुल छात्र 3,20,535 
  • पास प्रतिशत: 77.15%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 72%
  • छात्राओं को पास प्रतिशत: 81%

03:56 PM 29/04/26

टॉपर्स को 1.5 लाख रुपए देगी साय सरकार

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10- 12 वीं में टॉपर छात्रों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने प्राइज मनी का ऐलान किया है। साय सरकार ने कहा कि वह टॉपर छात्रों को 1.5 लाख रुपए देगी।

03:54 PM 29/04/26

जिज्ञासु वर्मा छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के टॉपर

बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे।

03:40 PM 29/04/26

CM साय सहित शिक्षा मंत्री मंत्रालय पहुंचे

सीएम विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मंत्रालय पहुंच चुके हैं। थोड़े देर में रिजल्ट जारी होगा।

03:35 PM 29/04/26

जारी हुए CG 10- 12वीं के नतीजें

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने परिणाम जारी किए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल बेवसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय तय कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं के नतीजे 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे।

राज्य शिक्षा मंत्री ने एक्स पोस्ट शेयर किया

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस दिन हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे। मंत्री ने अपने संदेश में छात्रों की मेहनत को सराहते हुए कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं है, बल्कि यह वर्षों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष का नतीजा है। इसके पीछे माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी बड़ी भूमिका रही है।

हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts