Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

May 2026 Bank Holidays:पूरे महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार भी रहेगा ठप

अगले महीने मई 2026 में बैंकिंग से जुड़े काम करने से पहले आपको छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक मई में अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।
पूरे महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार भी रहेगा ठप

अगले महीने मई 2026 में बैंकिंग से जुड़े काम करने से पहले आपको छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक मई में अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अवकाश शामिल हैं। महीने की शुरुआत ही 1 मई की छुट्टी से हो रही है। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़े जरूरी काम प्लान कर रहे हैं तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि किस दिन आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे और किस दिन बंद।

मई 2026 में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

1 मई: शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

3 मई: रविवार, साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद।

9 मई: दूसरा शनिवार, सभी बैंकों में छुट्टी।

10 मई: रविवार, साप्ताहिक अवकाश।

16 मई: सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के कारण केवल सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

17 मई: रविवार, देशभर में बैंक बंद।

23 मई: चौथा शनिवार, सभी बैंकों में अवकाश।

24 मई: रविवार, साप्ताहिक अवकाश।

26 मई: काजी नजरुल इस्लाम जयंती के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

27 मई: ईद-उल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा के कारण देश के कई हिस्सों में बैंक बंद।

28 मई: बकरीद के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

31 मई: महीने का आखिरी रविवार, पूरे देश में बैंक बंद।

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki Q4: कंपनी की कुल कमाई ₹52,946 करोड़ पहुंची, मुनाफा 6% गिरा; चौथी तिमाही में बिकीं 6.76 लाख गाड़ियां

ऑनलाइन बैंकिंग पर नहीं पड़ेगा असर

हालांकि इन छुट्टियों के दौरान शाखाओं में कामकाज नहीं होगा लेकिन ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM के जरिए अपने जरूरी काम जैसे पैसे ट्रांसफर, बैलेंस चेक या बिल पेमेंट आसानी से कर सकते हैं। इन सेवाओं पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: ED का बड़ा एक्शन: अनिल अंबानी की 3034 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 40 हजार करोड़ से ज्यादा का बकाया

शेयर बाजार भी रहेगा 12 दिन बंद

मई 2026 में शेयर बाजार में भी कुल 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 10 दिन शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद है। इन दो दिनों पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts