People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर
    राष्ट्रीय

    झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का आज होगा अंतिम संस्कार, छोटे बेटे बसंत सोरेन देंगे मुखाग्नि

    Publish Date: 5 Aug 2025, 10:30 AM (IST)Updated On: 5 Aug 2025, 10:35 AM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 5 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में अंतिम संस्कार होगा।झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और आदिवासी समाज के मसीहा कहे जाने वाले शिबू सोरेन का सोमवार सुबह 8:56 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया था। वह 81 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी, हृदय और फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे थे। 

      छोटा बेटा देगा मुखाग्नि

      पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार 5 अगस्त, मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में दोपहर 12 बजे पारंपरिक संथाल रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन उन्हें मुखाग्नि देंगे। शिबू सोरेन को बड़का नाला के पास अंतिम विदाई दी जाएगी।

      झारखंड विधानसभा और पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन

      मंगलवार सुबह शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर झामुमो कार्यालय में रखा गया, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा लाया गया। जहां विधायक, पूर्व विधायक और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

      अंतिम संस्कार में शामिल होंगे कई नेता

      अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, आप सांसद संजय सिंह, पप्पू यादव सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अस्पताल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

      Uploaded media
       

      झारखंड में 3 दिन का राजकीय शोक

      झारखंड सरकार ने उनके निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इन तीन दिनों तक सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द रहेंगे, ध्वज आधा झुका रहेगा, और सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा। विधानसभा का मानसून सत्र भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

      राजनीतिक जीवन की झलक

      • 11 जनवरी 1944 को जन्मे शिबू सोरेन ने 13 वर्ष की उम्र में पिता की हत्या के बाद पढ़ाई छोड़ दी।
      • 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई शुरू की।
      • 1980 में दुमका से लोकसभा पहुंचे, फिर आठ बार सांसद बने।
      • वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन कुल मिलाकर केवल 10 महीने 10 दिन तक ही पद पर रहे।
      • एक बार केंद्र सरकार में कोयला मंत्री भी रहे।
      • आखिरी समय तक राज्यसभा सांसद थे।

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया

      मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा – “दिशोम गुरु हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।” उनकी इस भावुक प्रतिक्रिया ने लाखों समर्थकों की आंखें नम कर दीं।

      Uploaded media

       

      नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

      भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें "आदिवासियों की सशक्त आवाज" बताया और कहा कि झारखंड के गठन में उनकी अहम भूमिका रही है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने झारखंड के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

      झारखंड में आदिवासी अस्मिता के प्रतीक थे 'गुरुजी'

      शिबू सोरेन को उनके समर्थक 'दिशोम गुरु' और 'गुरुजी' कहकर पुकारते थे। उन्होंने सूदखोरों और शोषण के खिलाफ आंदोलन चलाए और अलग राज्य की मांग को जन आंदोलन में बदला। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल रहा।

      ये भी पढ़ें: लाल किले की सुरक्षा में चूक! डमी बम डिटेक्ट नहीं कर पाए पुलिसकर्मी, 7 निलंबित; स्वतंत्रता दिवस को लेकर किया था मॉक-ड्रिल

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Shibu Soren

      Jharkhand Politics

      Ranchi news

      Jharkhand news

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर

      Smriti Irani Birthday Special:तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर

      एयरपोर्ट पर थप्पड़ से ‘टपोरी’ तक, कंगना रनौत की पूरी कंट्रोवर्सी फाइल

      जन्मदिन विशेष:एयरपोर्ट पर थप्पड़ से ‘टपोरी’ तक, कंगना रनौत की पूरी कंट्रोवर्सी फाइल

      PM Modi ने की हाईलेवल मीटिंग, खाद, तेल, गैस को लेकर की चर्चा

      West Asia Crisis : PM Modi ने की हाईलेवल मीटिंग, खाद, तेल, गैस को लेकर की चर्चा

      एमपी के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 7 पदक

      भोपाल:एमपी के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 7 पदक

      ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

      होर्मुज पर बढ़ा तनाव:ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

      श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े

      मिडिल ईस्ट तनाव का असर:श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े

      गैंगस्टर हरेंद्र राणा व अमित यादव के घर भाड़े के शूटर और अवैध हथियारों की तलाशी

      गैंगवार की आहट :गैंगस्टर हरेंद्र राणा व अमित यादव के घर भाड़े के शूटर और अवैध हथियारों की तलाशी

      भोपाल के 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

      Power Cut Alert!भोपाल के 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

      MP में किसान परिवार की शादी बनी चर्चा का विषय, गांव में बना हेलीपैड

      35KM के लिए हेलिकॉप्टर से बारात!MP में किसान परिवार की शादी बनी चर्चा का विषय, गांव में बना हेलीपैड

      पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग

      इंदौर ब्रजेश्वरी ब्लास्ट केस :पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....