Asia Cup 2025 PAK vs UAE :खत्म हुआ ड्रामा..! स्टेडियम के लिए निकली पाकिस्तानी टीम, रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट नहीं हटे; जानें अब कितने बजे से शुरू होगा मैच

खत्म हुआ ड्रामा..! स्टेडियम के लिए निकली पाकिस्तानी टीम, रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट नहीं हटे; जानें अब कितने बजे से शुरू होगा मैच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच हाथ न मिलाने की घटना के बाद विवाद बढ़ गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की, लेकिन आईसीसी ने इसे ठुकरा दिया, जिसके बाद आज पाकिस्तान ने पहले तो एशिया कप का बहिष्कार किया और फिर अपनी ही जुबान से पलट गया और मैच खेलने के लिए मैदान जाने की तैयारी में लग गया। आइए जानते हैं क्या है पूरी टाइमलाइन-

    एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और यूएई के बीच होने वाला मुकाबला एक घंटे देरी से शुरू होगा। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इसे ठुकरा दिया। इस विवाद के चलते पाकिस्तान टीम देर से स्टेडियम के लिए रवाना हुई और अब टॉस रात 8:30 बजे तथा मैच 9 बजे से खेला जाएगा। वहीं, यूएई की टीम समय पर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी के बीच इस मैच को लेकर रोमांच और बढ़ गया है।

    पीसीबी की धमकी और मैच में देरी

    पीसीबी ने धमकी दी थी कि अगर रेफरी को नहीं हटाया गया तो उनकी टीम यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। हालांकि अंत में पाकिस्तान को झुकना पड़ा और उसने निवेदन किया कि मैच एक घंटे देर से शुरू किया जाए।

    पाकिस्तान बोर्ड का अपडेट

    पीसीबी हेड मोहसीन नकवी ने बताया कि पाकिस्तानी टीम को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

    क्यों नहीं हटाया जा सकता मैच रेफरी?

    आईसीसी के नियम के अनुसार, मैच अधिकारियों की नियुक्ति एक केंद्रीकृत प्रक्रिया है। किसी भी सदस्य बोर्ड के दबाव में बदलाव नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह भविष्य के लिए खतरनाक उदाहरण होगा।

    भारत को मिल सकता है फायदा

    अगर पाकिस्तान टीम और विवाद खड़ा करती है या बाहर होती है, तो भारतीय टीम को सुपर-4 चरण में फायदा होगा। उसे आसान प्रतिद्वंद्वी मिलेंगे और खिताब जीतने का रास्ता और आसान हो सकता है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts