PlayBreaking News

Korba News:खाने में कीड़े, अभद्र व्यवहार और सुविधाओं की कमी का आरोप; SDM के आश्वासन के बाद खत्म हुआ चक्काजाम

एकलव्य स्कूल के छात्रों ने किया हाईवे जाम, प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और खराब भोजन का आरोप,कोरबा जिले के कटघोरा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय के प्राचार्य अहमद खान और छात्रावास अधीक्षक का व्यवहार लंबे समय से अपमानजनक रहा है, जिससे छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं।
Follow on Google News
खाने में कीड़े, अभद्र व्यवहार और सुविधाओं की कमी का आरोप; SDM के आश्वासन के बाद खत्म हुआ चक्काजाम

कोरबा: कोरबा जिले के कटघोरा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्रों का आक्रोश शनिवार सुबह सड़क पर दिखाई दिया। प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के व्यवहार, भोजन की गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं की कमी से नाराज छात्रों ने कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रशासन के कार्रवाई के आश्वासन के बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त किया।

ये भी पढ़ें: Surajpur News: सूरजपुर में रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो महिलाओं ने साड़ी से बनाया घेरा

प्राचार्य के खिलाफ छात्रों का विरोध

कोरबा जिले के कटघोरा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय के प्राचार्य अहमद खान और छात्रावास अधीक्षक का व्यवहार लंबे समय से अपमानजनक रहा है, जिससे छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं।

ये भी पढ़ें: Bilaspur News: एनएच पर टूटी रेलिंग बनी जानलेवा, दो युवकों के शरीर में घुसा सात फीट लंबा लोहे का पाइप; ठेकेदार और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही पर उठे सवाल

खाने में कीड़े और सुविधाओं की कमी का आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है। कई बार खाने में कीड़े मिलने की शिकायत की गई, लेकिन कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ। छात्रों का कहना है कि छात्रावास में आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव है, जिससे उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

/img/129/1785581528178

पहले भी उठा चुके थे आवाज

छात्रों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी समस्याएं उठाई हैं। इससे पहले भी वे स्थानीय विधायक के सामने अपनी मांगें रख चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हुआ। लगातार अनदेखी के कारण उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Janjgir Champa News: स्कूल में शर्मनाक हरकत, हेडमास्टर पर छात्राओं से अश्लील हरकत की कोशिश का आरोप, पुलिस ने हिरासत लिया में वीडियो वॉयरल

कलेक्टर से बात कराने की मांग

चक्काजाम के दौरान छात्रों ने साफ कहा कि जब तक कलेक्टर से उनकी बात नहीं कराई जाएगी और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलेगा, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। उनका कहना था कि केवल आश्वासन नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

प्रशासन पहुंचा मौके पर

चक्काजाम की सूचना मिलते ही स्थानीय तहसीलदार, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें: Raipur News: सेंट्रल जेल में नशे की तस्करी का नया खेल,प्याज, साबुन और बिस्किट में छिपाकर पहुंचाई जा रही थी प्रतिबंधित सामग्री

SDM के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन

काफी देर तक चली बातचीत के बाद SDM ने छात्रों की शिकायतों की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने अपना चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात फिर से सामान्य हो गया।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts