People's Update
Wednesday, April 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने
    धर्म

    Dhanteras 2025 : धनतेरस से शुरू हुआ दीपोत्सव का पर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

    Publish Date: 18 Oct 2025, 10:08 AM (IST)Updated On: 18 Oct 2025, 10:13 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    Dhanteras 2025 : धनतेरस से शुरू हुआ दीपोत्सव का पर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      धर्म डेस्क। आज पूरे देश में धनतेरस का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है और इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। इसी दिन से पांच दिन चलने वाले दीपावली महोत्सव की शुरुआत होती है। किंवदंती के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रकट हुए थे, इसलिए यह दिन धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

      धनतेरस 2025 की तिथि और समय

      द्रिक पंचांग के अनुसार,

      त्रयोदशी तिथि का आरंभ: 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे

      तिथि का समापन: 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे

      इस दिन पूरे दिन शुभ समय रहेगा, लेकिन कुछ खास मुहूर्त में खरीदारी और पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

      धनतेरस पर खरीदारी के तीन शुभ मुहूर्त

      सुबह का मुहूर्त: 8:50 बजे से 10:33 बजे तक

      दोपहर का मुहूर्त: 11:43 बजे से 12:28 बजे तक

      शाम का मुहूर्त (मुख्य पूजा काल): 7:16 बजे से 8:20 बजे तक

      इन मुहूर्तों में की गई खरीदारी और पूजा पूरे वर्ष के लिए शुभ मानी जाती है।

      चौघड़िया मुहूर्त- कब करें खरीदारी

      शुभ काल: सुबह 7:49 से 9:15 बजे तक

      चर काल: दोपहर 12:06 से 1:32 बजे तक

      लाभ काल: दोपहर 1:32 से 2:57 बजे तक

      अमृत काल: दोपहर 2:57 से शाम 4:23 बजे तक

      ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन कालों में सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू, या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदना विशेष लाभ देता है।

      कब जलाएं दीपक

      धनतेरस की शाम को यम दीपदान की परंपरा होती है। सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य द्वार पर चारमुखी दीपक जलाकर यमराज की आराधना की जाती है। यह दीपक परिवार की दीर्घायु और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

      यम दीपक जलाने का समय: शाम 5:48 बजे से 7:04 बजे तक

      अवधि: 1 घंटा 16 मिनट

      धनतेरस पर क्या खरीदें?

      धनतेरस के दिन की गई खरीदारी को सालभर शुभ फल देने वाला माना जाता है। इस दिन खरीदी जाने वाली वस्तुएं देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं।

      सोना-चांदी: आभूषण या सिक्के खरीदना लक्ष्मी कृपा लाता है।

      बर्तन: खासतौर पर तांबा या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना गया है।

      झाड़ू: घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए नई झाड़ू अवश्य लाएं।

      धन्वंतरि पूजा सामग्री: औषधि, तिल, घी, और दीपक भी शुभ माने जाते हैं।

      धनतेरस पर पूजन का शुभ मुहूर्त

      धनतेरस पूजन मुहूर्त: शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक

      इस समय मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से धन, आरोग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। पूजन के समय दीपक जलाएं, तिलक करें, धूप-दीप अर्पित करें और “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें।

      धनतेरस का धार्मिक महत्व

      धनतेरस केवल धन और खरीदारी का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य और आयु वृद्धि का भी प्रतीक है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, वे समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए, इसलिए इस दिन उनका पूजन करने से व्यक्ति को आरोग्य और दीर्घायु प्राप्त होती है।

      धनतेरस पंचांग 2025

      विवरण

      जानकारी

      नक्षत्र

      पूर्वाफाल्गुनी (15:41 तक)

      करण

      तैतिल 12:19 तक, गर 25:02 तक

      योग

      ब्रह्म (25:47 तक)

      वार

      शनिवार

      सूर्योदय

      6:24 बजे

      सूर्यास्त

      5:47 बजे

      चंद्र राशि

      कन्या

      राहुकाल

      9:15 से 10:40 बजे तक

      अभिजीत मुहूर्त

      11:43 से 12:28 बजे तक

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Dhanteras 2025

      Diwali 2025

      Dhanteras Muhurat

      Dhanteras Puja

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

      'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      बंगाल में चुनावी जंग तेज:'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      भारत-भूटान रिश्तों को नई मजबूती:केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      धार भोजशाला : मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      ‘नारी शक्ति वंदन’:कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      इंदौर PWD कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई 3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      सियासत तेज :वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      Power Cut Alert!भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      नए अवतार में Hyundai Venue Knight:ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      Share Market Today:सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Criminal Contempt : जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....