PU Special :सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- मप्र का सागर राजनीति की पहली पाठशाला; जनवरी 2027 में हरिद्वार महाकुंभ होगा दिव्य और भव्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ की तैयारियों, धर्मांतरण रोकने, UCC, पलायन और रोजगार पर बात की। सागर से अपना खास जुड़ाव भी बताया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- मप्र का सागर राजनीति की पहली पाठशाला; जनवरी 2027 में हरिद्वार महाकुंभ होगा दिव्य और भव्य

राजीव सोनी, भोपाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देवभूमि की पवित्रता और डेमोग्राफी पर आंच नहीं आने देंगे। 

जनवरी में होने वाले हरिद्वार महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां अंतिम दौर में है। धर्मांतरण रोकने, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सख्ती से लागू करने और गांव-गांव में परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है।

भोपाल प्रवास पर आए मुख्यमंत्री धामी ने 'पीपुल्स समाचार' से विशेष चर्चा के दौरान जनवरी 2027 में होने वाले महाकुंभ, चार धाम एवं शीतकालीन यात्रा, धार्मिक पर्यटन, रोजगार, पहाड़ों से होने वाले पलायन और भूस्खलन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मध्यप्रदेश खासतौर पर सागर शहर से अपना आत्मीय लगाव भी बताया। कहा- शीतकालीन 4 धाम यात्रा को भी लोकप्रिय बना रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उनसे हुई चर्चा के अंश....

शिवराज सिंह की माताजी के निधन पर CM धामी ने जताई संवेदना, भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

सवाल: इस वर्ष चार धाम यात्रा कैसी रही, आगे क्या योजना है?

जवाब: अब तक 65 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। बद्रीनाथजी के पट 16 नवंबर को बंद होंगे। अब हमारा फोकस चार धाम की शीतकालीन यात्राओं पर है। 

सवाल : हरिद्वार महाकुंभ को लेकर क्या चुनौतियां और तैयारियां हैं?

जवाब : जनवरी में होने वाले हरिद्वार कुंभ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को दिव्य-भव्य और यादगार बनाएंगे। संतों और श्रद्धालुअों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। 

सवाल : उत्तराखंड में घुसपैठ, घोस्ट विलेज और बदलती डेमोग्राफी पर क्या कहेंगे?

जवाब : देवभूमि की पवित्रता-संस्कृति से कोई समझौता नहीं होगा। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। गांव-गांव में परिवारों को चिन्हित कर रहे है। डेमोग्राफी में बदलाव नहीं होने देंगे। धर्मांतरण पर रोक और यूसीसी के प्रावधानों का सख्ती से पालन हो रहा है। 

सवाल : पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए क्या प्रयास हो रहे हैं?

जवाब : हमने टूरिज्म पॉलिसी में बदलाव किए है। रोजगार के 10 लाख अवसर सृजन पर काम हो रहा है। केंद्र का 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' और राज्य सरकार की पर्यटन व स्वरोजगार योजनाएं भी हैं। इनसे पलायन पर अंकुश लगेगा।

Uttarakhand News : Uttarakhand News : उत्तराखंड की धामी कैबिनेट में शामिल हुए 5 नए मंत्री, अब कुल 12 मंत्री

सागर है राजनीति की पहली पाठशाला...

मुख्यमंत्री धामी का बचपन सागर में ही बीता। सागर में सेना की महार रेजिमेंट में उनके पिता शेर सिंह सूबेदार के रूप में पदस्थ थे। दसवीं तक की स्कूली पढ़ाई शहर डीएनसीबी स्कूल से हुई। वह कहते हैं कि सागर तो मेरा दूसरा घर जैसा है। यह शहर मेरे दिल में बसता है। बहुत सारे मित्र है, यहां की चाट आज भी पसंद है। राजनीति की पहली पाठशाला भी यही है। राठौर परिवार से भी उनका जुड़ाव बना हुआ है। 

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

शांत स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व के साथ खबरों की गहरी समझ। यही पहचान है जितेंद्र श्रीवास्तव की। पिछले...

Latest Posts