Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवराज सिंह की माताजी के निधन पर CM धामी ने जताई संवेदना, भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई चौहान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने भोपाल पहुंचे। उन्होंने निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
शिवराज सिंह की माताजी के निधन पर CM धामी ने जताई संवेदना, भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
शिवराज सिंह की माताजी के निधन पर CM धामी ने जताई संवेदना

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई चौहान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के निवास पर उनसे मुलाकात की और दिवंगत काशीबाई चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त कीं।

X Post

धामी ने ईश्वर से की दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना

माताजी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ ही दिनों में अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और उनका निधन हो गया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत काशीबाई चौहान को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, 'ओम शांति।'

शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, पैतृक गांव जैत में हुआ अंतिम संस्कार; अंतिम विदाई में शामिल हुए सीएम मोहन यादव

भोपाल एम्स में उपचार के दौरान हुआ था निधन

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई चौहान का पिछले दिनों भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां चौहान परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रही हैं।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts