उत्तराखंड :सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त हुए धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर लंबित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने पेयजल और जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों का एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।
Dolly Wasvani
30 Jul 2026



























