PlayBreaking News

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर... फेमस कचौड़ी दुकान में जा घुसी Mercedes, 5 घायल; देखें CCTV फुटेज

Follow on Google News
दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर... फेमस कचौड़ी दुकान में जा घुसी Mercedes, 5 घायल; देखें CCTV फुटेज
नई दिल्ली। दिल्ली के राजपुर रोड पर तेज रफ्तार मर्सिडीज कचौड़ी की दुकान में घुस गई। उस समय लोग वहां कचौड़ी खरीद रहे थे और कुछ खा रहे थे, जो तेज रफ्तार कार के चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1775057151565627777 घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार अचानक दुकान में घुस जाती है। जिसकी चपेट में 5 लोग आ जाते हैं। कार की टक्कर से बाहर खड़ी महिला दुकान के अंदर जा गिरी, जिसे गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना में दुकान वाले का भी काफी नुकसान हुआ है।

पेशे से वकील है कार चालक

दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटना 31 मार्च (रविवार) की है। ड्राइवर की पहचान 36 वर्षीय पराग मैनी के रूप में हुई। कार चालक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह नोएडा सेक्टर-79 में रहता है। चालक पेशे से वकील है और हादसे के वक्त चालक की पत्नी भी कार में मौजूद थी। इस घटना को फिलहाल दुर्भाग्यपूर्ण घटना माना जा रहा है।

कार चालक गिरफ्तार

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। कार चालक पराग मैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के साथ उसका वाहन भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक चिकित्सा जांच के अनुसार, हादसे से वक्त चालक शराब के नशे में नहीं था। मामले में आगे की जांच जारी है। ये भी पढ़ें - चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत; 3 घायल, ओवरटेक के कारण हुआ हादसा
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts