Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दार्जिलिंग में बारिश से भारी तबाही : मिरिक में पुल ढहने से 6 लोगों की मौत, अरब सागर में उठा चक्रवात शक्ति

Follow on Google News
दार्जिलिंग में बारिश से भारी तबाही : मिरिक में पुल ढहने से 6 लोगों की मौत,  अरब सागर में उठा चक्रवात शक्ति
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग जिले के मिरिक इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। मिरिक के दुडिया नदी पर बना आयरन ब्रिज शनिवार को अचानक ढह गया, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। यह पुल मिरिक और आसपास के इलाकों को सिलीगुड़ी-कुर्सियांग मार्ग से जोड़ता था।

    हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन भूस्खलन और बाढ़ की वजह से राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

    तीन गांवों में 6 लोगों की मौत

    मिरिक प्रशासन के मुताबिक, अब तक जिन 6 लोगों की मौत हुई है, उनमें- सौरानी (धारा गांव) से 3, मिरिक बस्ती से 2 और विष्णु गांव से 1 व्यक्ति शामिल हैं। भारी बारिश के कारण कई नाले उफान पर हैं और कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

    सड़कें बंद, दार्जिलिंग से संपर्क टूटा

    • बारिश और भूस्खलन की वजह से कई मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं।
    • दिलाराम इलाके में एक बड़ा पेड़ गिर गया है।
    • हुसैन खोला में भूस्खलन से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है।
    • दार्जिलिंग जाने के लिए फिलहाल केवल पंखाबाड़ी मार्ग और एनएच-110 (नेशनल हाईवे) ही खुले हैं।
    • कुर्सियांग से दार्जिलिंग जाने वाले यात्रियों को डाउनहिल रोड (पुरानी मिलिट्री रोड) का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

    अरब सागर में चक्रवात ‘शक्ति’ हुआ गंभीर

    • उधर, अरब सागर में उठे पहले चक्रवात ‘शक्ति’ ने भी चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यह चक्रवात अब गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और गुजरात के द्वारका से लगभग 420 किलोमीटर दूर समुद्र में सक्रिय है।
    • 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और समुद्र में उथल-पुथल जारी है।
    • अगले 24 घंटों में यह तूफान पश्चिम-दक्षिण पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और फिर सोमवार तक कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है।

    महाराष्ट्र और गुजरात में हाई अलर्ट

    • चक्रवात ‘शक्ति’ के असर से गुजरात, उत्तर महाराष्ट्र और पाकिस्तान के तटीय इलाकों में समुद्र उफान पर है।
    • IMD ने चेतावनी दी है कि, मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 7 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
    • गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में भी अगले दो दिनों तक ऊंची समुद्री लहरें और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

    मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

    • महाराष्ट्र सरकार ने सभी तटीय जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा है।
    • जिला अधिकारियों को डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम सक्रिय रखने, तटीय और निचले इलाकों से नागरिकों की निकासी की योजना बनाने और एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
    • मछुआरों को 7 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि हवाएं बेहद तेज और समुद्र खतरनाक स्थिति में है।
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts