Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM,PM मोदी बोले- अजित दादा के सपनों को साकार करेंगी

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की नेता सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री बनीं। मुंबई के लोक भवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं। उपमुख्यमंत्री पद के साथ सुनेत्रा आबकारी और खेल मंत्रालय भी संभालेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में भावुक माहौल और ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारों गूंजे।
PM मोदी बोले- अजित दादा के सपनों को साकार करेंगी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक भावुक और ऐतिहासिक पल देखने को मिला। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की नेता सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई के लोक भवन में हुए समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

    अजित पवार को दी गई श्रद्धांजलि

    सुनेत्रा पवार दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी हैं। वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं। यह पद पहले अजित पवार के पास था, जिनका 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया था। शपथ ग्रहण के दौरान माहौल भावुक रहा और सभागार ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा।

    Twitter Post

    PM मोदी ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं और उन्हें भरोसा है कि वे जनता के कल्याण के लिए काम करेंगी और अजित पवार के सपनों को आगे बढ़ाएंगी।

    Twitter Post

    पार्टी बैठक में सर्वसम्मति से फैसला

    सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला एक दिन पहले लिया गया था। शनिवार सुबह एनसीपी (अजित पवार गुट) की विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह फैसला संगठन को स्थिर रखने और अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी था।

    आबकारी और खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी

    उपमुख्यमंत्री बनने के साथ सुनेत्रा पवार राज्य सरकार में आबकारी और खेल मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगी। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व से पार्टी और महायुति सरकार को मजबूती मिलेगी।

    राज्यसभा से दिया इस्तीफा

    उपमुख्यमंत्री बनने से पहले सुनेत्रा पवार राज्यसभा की सांसद थीं। शपथ से पहले उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, एनसीपी अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है।

    NCP के विलय पर शरद पवार का बयान

    एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर शरद पवार ने कहा कि यह अजित पवार की भी इच्छा थी। उन्होंने बताया कि दोनों गुटों के विलय की घोषणा 12 फरवरी को होनी थी, लेकिन उससे पहले अजित पवार का निधन हो गया।

    सुनेत्रा के DCM बनने पर शरद पवार की प्रतिक्रिया

    सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने पर शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस फैसले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार, यह निर्णय पार्टी स्तर पर लिया गया होगा और इसमें वरिष्ठ नेताओं की भूमिका रही होगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts