नए वित्त वर्ष के पहले दिन ही आम लोगों की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने LPG गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की है। हालांकि ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए हैं। दाम में 250 रुपए की बढ़ोत्तरी के बाद नीले रंग के सिलेंडर की नई कीमत अब 2,253 रुपए हो गई है।
ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट पर असर दिखाई देगा। इसका प्रभाव आम ग्राहकों की जेब पर भी पड़ेगा, क्योंकि लागत में इजाफा होने से बाहरी खाने की कीमतें बढ़ना तय है।
एलपीजी सिलेंडर के लेटेस्ट रेट
| महीना |
दिल्ली |
कोलकाता |
मुंबई |
चेन्नई |
| 1 अप्रैल, 2022 |
2253 |
2351 |
2205 |
2406 |
| 22 मार्च, 2022 |
2003 |
2087 |
1954.5 |
2137.5 |
| 1 मार्च, 2022 |
2012 |
2095 |
1963 |
2145.5 |
| 1 फरवरी, 2022 |
1907 |
1987 |
1857 |
2040 |
| 1 जनवरी, 2022 |
1998.5 |
2076 |
1948.5 |
2131 |
| 1 दिसंबर, 2021 |
2101 |
2177 |
2051 |
2234.5 |
| 1 नवंबर, 2021 |
2000.5 |
2073.5 |
1950 |
2133 |
| 1 अक्टूबर, 2021 |
1736.5 |
1805.5 |
1685 |
1867.5 |
Source: IOC
नहीं बढ़े घरेलू गैस के दाम
ईंधन कंपनियों ने घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस यानी की 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिलहाल होई बदलाव नहीं किया है। 22 मार्च को ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
सरकार ने 1 मार्च 2022 को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी। जबकि 22 मार्च को जब सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे, तब इसे 9 रुपए सस्ता किया गया था।
ये भी पढ़ें- 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं ये 12 नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम
देश के चार महानगरों में अभी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर इन दामों पर मिल रहे हैं। दिल्ली में ये 949.50 रुपए, कोलकाता में 976 रुपए, मुंबई में 949.50 रुपए और चेन्नई में 965.50 में मुहैया कराए जा रहे हैं। इससे पहले इनके दाम 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे और तब दिल्ली में इसकी कीमत 899.50 रुपए हो गई थी।
ये भी पढ़ें- महंगाई का डबल अटैक : रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, चार महीने बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में भी हुआ इजाफा
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के मोर्चे पर आज आम आदमी को राहत मिली है। शुक्रवार के दिन इनकी कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। बता दें कि अब तक 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा चुकी है। अब तक तेल की कीमतों में 6.40 रुपए तक का इजाफा हो चुका है।
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 10 दिनों में 9वीं बार बढ़ी कीमत; जानें अब कितना महंगा हुआ