People's Update
Sunday, April 19, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, April 19, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    1 साल के बच्चे समेत 8 मासूमों की मौत, पूरे देश में आक्रोश
    व्यापार जगत

    रेपो रेट 5.25% पर बरकरार...EMI में कोई बढ़ोतरी नहीं, जानें RBI MPC के बड़े फैसले

    भारतीय रिजर्व बैंक ने 6 फरवरी को रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा। FY2025-26 के लिए GDP ग्रोथ 7.4% तय की गई और महंगाई दर 2.1% रहने का अनुमान। RBI ने छोटे फ्रॉड ट्रांजैक्शन में ₹25,000 तक मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा। नीति स्थिर होने से लोन धारकों को राहत और बाजार में स्थिरता का संकेत मिला
    Publish Date: 6 Feb 2026, 11:05 AM (IST)Updated On: 6 Feb 2026, 5:46 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 6 फरवरी, 2026 को मौद्रिक नीति की घोषणा की। 4 फरवरी से शुरू हुई मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee - MPC) की बैठक में निर्णय लिया गया कि रेपो रेट को 5.25% पर अपरिवर्तित रखा जाएगा। इसका मतलब है कि बैंकों से लोन लेना महंगा नहीं होगा और आम लोगों की EMI में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

      MPC ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया और नीति में न्यूट्रल रुख बनाए रखने का निर्णय लिया। RBI गवर्नर ने बताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और घरेलू महंगाई और विकास का आउटलुक पॉजिटिव है।

      GDP और महंगाई का नया अनुमान

      आरबीआई ने FY2025-26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7.3% से बढ़ाकर 7.4% कर दिया है। वहीं वित्त वर्ष 2027 की पहली और दूसरी तिमाही के लिए महंगाई का अनुमान क्रमशः 4% और 4.2% किया गया है।

      गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि, अगले दो दिनों में भारत को GDP और महंगाई के लिए नया बेस ईयर मिलेगा। इसका मतलब है कि आने वाली नीतियां नई डेटा और महंगाई की ताजा श्रृंखला पर आधारित होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बजट 2026 में घोषित कई उपाय विकास और निर्यात को बढ़ावा देंगे।

      रेपो रेट क्या है और क्यों महत्वपूर्ण है?

      रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर केंद्रीय बैंक (RBI) बैंकों को लोन देता है। जब रेपो रेट बढ़ता है, तो बैंकों के लिए RBI से कर्ज लेना महंगा हो जाता है और होम लोन, कार लोन जैसी EMI बढ़ सकती है। जब रेपो रेट घटता है, तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और वो ग्राहकों को कम ब्याज दर पर लोन दे सकते हैं।

      2025 में RBI ने रेपो रेट में कुल चार बार कटौती की थी। फरवरी में 6.5% से 6.25%, अप्रैल में 0.25%, जून में 0.50% और दिसंबर में 0.25% की कटौती कर इसे 5.25% पर लाया गया। गवर्नर मल्होत्रा ने बताया कि, रेपो रेट का घटना सीधे जनता को फायदा पहुंचाता है। लोन सस्ता होगा, EMI घटेगी, लोगों की खरीद क्षमता बढ़ेगी और कंपनियों के लिए पूंजी की लागत कम होगी।

      डिजिटल फ्रॉड और ग्राहक सुरक्षा

      RBI ने छोटे फ्रॉड ट्रांजैक्शन वाले ग्राहकों के लिए नया मुआवजा फ्रेमवर्क पेश किया है। यदि कोई ग्राहक छोटे अमाउंट वाले डिजिटल फ्रॉड का शिकार होता है, तो उसे ₹25,000 तक का मुआवजा मिलेगा। RBI डिजिटल पेमेंट सुरक्षा बढ़ाने के लिए क्रेडिट लिमिट लेयरिंग और बुजुर्गों के लिए एक्स्ट्रा ऑथेंटिकेशन जैसी नई पहल कर सकता है। गवर्नर ने कहा कि, डिजिटल लेनदेन में सुरक्षा बढ़ाने और धोखाधड़ी को रोकने के लिए ये कदम अहम हैं।

      वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्था का आउटलुक

      मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है। घरेलू महंगाई दर लगभग 2.1% रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2027 की पहली और दूसरी तिमाही में महंगाई क्रमशः 4% और 4.2% रहने की संभावना है। महंगाई का दबाव फिलहाल कम है, केवल कीमती धातुओं में वैश्विक उतार-चढ़ाव से असर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि, अप्रैल में आने वाली अगली नीति बैठक में RBI पूरे साल के लिए CPI महंगाई का नया अनुमान पेश करेगा।

      विदेशी व्यापार और निर्यात में मजबूती

      गवर्नर ने कहा कि बजट 2026 में घोषित उपाय विकास और निर्यात को बढ़ावा देंगे। भारत-अमेरिका और भारत-यूरोपीय संघ ट्रेड डील्स से निर्यात को मजबूती मिलेगी। सेवाओं के निर्यात में भी मजबूती बनी रहेगी। ये उपाय भारतीय उद्योग और कारोबारी क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

      शेयर बाजार पर असर

      रेपो रेट में कोई बदलाव न होने के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।

      • सेंसेक्स 340 अंक गिरकर 83,000 के नीचे
      • निफ्टी 150 अंक गिरकर 25,500 के नीचे
      • बैंक और ऑटो शेयरों में भी गिरावट, BSE ऑटो 542 अंक, बैंकएक्स 158 अंक, रियल्टी इंडेक्स 49 अंक गिरा

      इसका मुख्य कारण निवेशकों की आशंका और रेपो रेट को स्थिर रखने के बाद बाजार का संकोच है।

      हर दो महीने में होती है MPC की बैठक

      मौद्रिक नीति समिति (MPC) में 6 सदस्य होते हैं, 3 RBI और 3 केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त।

      • MPC की बैठक हर दो महीने में होती है।
      • वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 6 बैठकें हुईं।

      MPC का मुख्य उद्देश्य महंगाई और विकास के संतुलन को बनाए रखना है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      RBI Repo Rate

      Repo Rate

      RBI Governor Sanjay Malhotra

      MPC Meeting

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      1 साल के बच्चे समेत 8 मासूमों की मौत, पूरे देश में आक्रोश

      अमेरिका में मास शूटिंग का कहर:1 साल के बच्चे समेत 8 मासूमों की मौत, पूरे देश में आक्रोश

      पुलिस पूछताछ में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने कहा-हॉर्न बजाया था, पर लोग हटे नहीं

      शिवपुरी थार एक्सीडेंट : पुलिस पूछताछ में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने कहा-हॉर्न बजाया था, पर लोग हटे नहीं

      कोरबा के झाबू में राखड़ डेम फूटा, JCB सहित ऑपरेटर दबा

      CG News :कोरबा के झाबू में राखड़ डेम फूटा, JCB सहित ऑपरेटर दबा

      राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर

      श्रीलंका दौरे पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन:राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर

      इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं की कमी पर फूटा गुस्सा

      जबलपुर:इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं की कमी पर फूटा गुस्सा

      95 हजार इंजीनियरिंग-मेडिकल स्टूडेंट्स को 8 महीने से नहीं मिली राशि, फीस भरने को लेना पड़ रहा कर्ज

      मेधावी योजना अटकी!95 हजार इंजीनियरिंग-मेडिकल स्टूडेंट्स को 8 महीने से नहीं मिली राशि, फीस भरने को लेना पड़ रहा कर्ज

      करैरा में पति ने पत्नी का किया कत्ल, भाई-भाभी ने भी दिया साथ, 3 आरोपी गिरफ्तार

      शिवपुरी:करैरा में पति ने पत्नी का किया कत्ल, भाई-भाभी ने भी दिया साथ, 3 आरोपी गिरफ्तार

      समझौता नहीं तो अमेरिका वो करेगा जो 47 साल में नहीं हुआ, अंजाम के लिए तैयार रहे

      ट्रंप की ईरान को खुली धमकी :समझौता नहीं तो अमेरिका वो करेगा जो 47 साल में नहीं हुआ, अंजाम के लिए तैयार रहे

      ‘इंट्यूशन’ से सुलझा गुमशुदा बच्चे का केस, कुछ घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस

      धीरेंद्र शास्त्री का दावा :‘इंट्यूशन’ से सुलझा गुमशुदा बच्चे का केस, कुछ घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस

      सवा सौ गायों ने लिया शरबत का लुत्फ, 3 क्विंटल तरबूज भी खाए!

      Jabalpur News :सवा सौ गायों ने लिया शरबत का लुत्फ, 3 क्विंटल तरबूज भी खाए!

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....