Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :प्रदेश में बढ़ी ठंड, कई जिलों में रात का तापमान 10°C से नीचे; 8 फरवरी से बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी, कई जिलों में रात का तापमान 10°C से नीचे। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और मुरैना में मौसम साफ और धूप निकली। हल्का-से-मध्यम कोहरा बना हुआ है। 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिससे प्रदेश में हल्की बारिश और ठंड का असर फिर से दिखाई देगा।
Follow on Google News
प्रदेश में बढ़ी ठंड, कई जिलों में रात का तापमान 10°C से नीचे; 8 फरवरी से बारिश के आसार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से चल रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर अब खत्म हो गया है। इसके बाद उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। दिन में ठिठुरन और रात का तापमान कई जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, छतरपुर और रतलाम सहित कई शहरों में मौसम साफ और धूप निकली हुई है। हल्की हवा के चलते मौसम ठंडा बना हुआ है।

    कहां कितना रहा तापमान

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में रात और दिन के तापमान में बदलाव हुआ है। शहरों का तापमान इस प्रकार रहा-

    शहर

    अधिकतम तापमान (°C)

    न्यूनतम तापमान (°C)

    भोपाल

    25.4

    10.2

    इंदौर

    27.9

    10.9

    उज्जैन

    29.0

    12.2

    ग्वालियर

    24.5

    8.7

    रतलाम

    27.2

    12.0

    छतरपुर

    25.0

    13.0

    मुरैना

    25.5

    9.5

    राजगढ़

    ---

    8.0

    रीवा

    23.8

    7.0

    खजुराहो

    25.4

    6.6

    दतिया

    23.6

    10.0

    जबलपुर

    25.8

    11.6

    धार

    27.2

    12.8

    गुना

    25.4

    10.6

    नर्मदापुरम

    27.3

    14.9

    खंडवा

    31.1

    12.0

    खरगोन

    31.4

    13.0

    पचमढ़ी

    23.2

    8.6

    रायसेन

    27.6

    10.2

    शेओपुर

    25.0

    10.4

    शिवपुरी

    24.0

    13.0

    मंडला

    29.4

    9.8

    नरसिंहपुर

    27.4

    13.4

    नौगांव

    23.5

    8.6

    सागर

    26.7

    12.0

    सतना

    25.4

    9.2

    सिवनी

    27.6

    14.6

    सीधी

    25.4

    9.8

    टीकमगढ़

    24.0

    12.3

    उमरिया

    26.0

    8.0

    मलाजखंड

    27.0

    11.7

    हल्के-से-मध्यम कोहरा और मौसम का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में हल्के-से-मध्यम कोहरा देखा गया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कुछ कम रही, लेकिन दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। आने वाले दो दिनों का मौसम अनुमान इस प्रकार है-

    7 फरवरी: हल्का कोहरा रहेगा, बारिश की संभावना नहीं।

    8 फरवरी: कई जिलों में हल्का-से-मध्यम कोहरा, बारिश की संभावना नहीं।

    Featured News

    शहरों का मौसम

    रतलाम: शुक्रवार सुबह से मौसम साफ है। दिन का तापमान 27.2°C, रात का तापमान 11.6°C रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार की तुलना में रात का तापमान 1.2°C कम और दिन का तापमान 3°C बढ़ा।

    छतरपुर: न्यूनतम तापमान 13°C, दिन में अधिकतम 24–25°C तक पहुंचा। मौसम साफ और धूप निकली।

    ग्वालियर: सुबह हल्की धूप के साथ मौसम सुहावना। रात में ठंड का असर बना हुआ, लेकिन मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग दिखाई दिए।

    मुरैना: सुबह से मौसम साफ, धूप निकली, तापमान में बढ़ोतरी और सर्दी में कमी।

    इंदौर: ठंड का असर कम, सुबह मौसम सुहावना और विजिबिलिटी बेहतर।

    उज्जैन: सुबह हल्की ठंड, दिन में तापमान तेजी से बढ़ेगा। सुबह 9 बजे तक 20°C तक पहुंचने की संभावना, दोपहर 12 बजे तक 26-27°C और अधिकतम 29-30°C। रात का न्यूनतम तापमान 12-14°C के बीच रहेगा।

    8 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम?

    मौसम विभाग ने बताया कि, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से 10 फरवरी से प्रदेश में मावठा (हल्की बारिश) की संभावना है। इस सिस्टम से तापमान में फिर से बदलाव और ठंड का असर दिखाई दे सकता है।

    यह भी पढ़ें: Peoples Update Special : मप्र के दिग्गज नेताओं ने पकड़ी धर्म की राह, यज्ञ-राम कथा में लगा रहे मन!

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts