Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई उड़ान: 6 शहरों में बनेंगे एयरस्ट्रिप, छोटे शहरों से बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी

छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय हवाई सेवाओं का दायरा जल्द बढ़ 6 शहर, नए एयरस्ट्रिप! CG में हवाई कनेक्टिविटी का बड़ा विस्तार। सकता है। उड़ान (UDAN) योजना के तहत रायगढ़, जशपुर, कोरबा (बाल्को), दल्लीराजहरा, बस्तर और राजनांदगांव में एयरस्ट्रिप विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इनमें कई स्थान ऐसे हैं जहां अंग्रेजों के समय की हवाई पट्टियों का विस्तार और पुनर्निर्माण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई उड़ान: 6 शहरों में बनेंगे एयरस्ट्रिप, छोटे शहरों से बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी

प्रेम कुमार,रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। केंद्र सरकार की उड़ान (UDAN) योजना के तहत राज्य के छह शहरों में नए एयरस्ट्रिप विकसित करने और पुराने रनवे का विस्तार करने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे दूरस्थ इलाकों को हवाई सेवा से जोड़ने के साथ व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

CG NEWS: सरकारी अस्पताल में आयुष्मान फंड में ₹1.62 करोड़ की गड़बड़ी! ऑडिट रिपोर्ट से मचा हड़कंप, तबादले के बाद भी नहीं हटे BMO

छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई उड़ान

छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय हवाई सेवाओं का दायरा जल्द बढ़ सकता है। उड़ान (UDAN) योजना के तहत रायगढ़, जशपुर, कोरबा (बाल्को), दल्लीराजहरा, बस्तर और राजनांदगांव में एयरस्ट्रिप विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इनमें कई स्थान ऐसे हैं जहां अंग्रेजों के समय की हवाई पट्टियों का विस्तार और पुनर्निर्माण किया जाएगा।

CG NEWS: रायपुर में फर्जी कमिश्नर बनकर 84 लाख की ठगी, नौकरी और ट्रांसफर के नाम पर दर्जनों लोगों से वसूली

किन शहरों को मिलेगा फायदा?

प्रस्तावित योजना में रायगढ़, जशपुर, कोरबा, दल्लीराजहरा, बस्तर और राजनांदगांव को प्राथमिकता दी गई है। इन शहरों के हवाई संपर्क बढ़ने से स्थानीय लोगों को बड़े शहरों तक पहुंच आसान होगी। पर्यटन, उद्योग और निवेश को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है।

केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देशभर की एयरपोर्ट अथॉरिटी से संभावित स्थानों की पहचान करने को कहा है। प्रस्ताव को अंतिम रूप मिलने के बाद बजट स्वीकृत कर निर्माण और विस्तार का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्रीय उड़ानों का संचालन शुरू करने की योजना है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज हंगामे के आसार, नक्सलवाद से लेकर अविश्वास प्रस्ताव तक कई बड़े मुद्दों पर घिरेगी सरकार

28,840 करोड़ रुपये की योजना

देशभर में 100 नए एयरपोर्ट, 200 आधुनिक हेलीपैड और 120 नए गंतव्यों के विकास के लिए करीब 28,840 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना में छत्तीसगढ़ को भी शामिल किया गया है। इसका लाभ देशभर के टियर-2 और टियर-3 शहरों के करोड़ों यात्रियों को मिलेगा।

दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगा सीधा फायदा

नई हवाई सेवाओं से दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

CG NEWS: रॉन्ग साइड आई मौत! तेज रफ्तार कार ने छात्र को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

क्या है उड़ान (UDAN) योजना?

उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। इसका मकसद छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों तक सस्ती हवाई सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत एयरलाइंस को आर्थिक सहायता देकर कम यात्रियों वाले रूट पर भी उड़ानें संचालित कराई जाती हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में सीनियर कंटेंट राइटर के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की...Read More

Latest Posts