Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मिडिल ईस्ट संकट:सीएम साय ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, बोले- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं

छत्तीसगढ़ में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर अब सरकार सख्त हो गई है। सीएम विष्णुदेव साय ने खुद बैठक लेकर साफ कर दिया है कि राज्य में किसी भी जरूरी चीज की कोई कमी नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि- अफवाहों पर ध्यान न दें।
सीएम साय ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, बोले- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में गैस, पेट्रोल और जरूरी सामान की कोई कमी नहीं है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

    कंट्रोल रूम और सख्त निगरानी शुरू

    सरकार ने स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया है, जहां आम लोग कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पेट्रोल, डीजल, गैस और अन्य जरूरी सामान की सप्लाई पर लगातार नजर रखें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे राज्य के कलेक्टर, पुलिस अधिकारी और अन्य अफसरों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

    ये भी पढ़ें: HPCL बोला- देश में पेट्रोल, डीजल-LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद, ऑफिशियल सोर्स पर भरोसा करें नागरिक

    कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कहा कि जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्यभर में 335 जगह छापेमारी की गई, जिसमें 3 हजार 841 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और 97 एफआईआर दर्ज की गईं। साथ ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों की नियमित जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

    ये भी पढ़ें: जंग के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी... होर्मुज से गुजर रहे भारत के दो जहाज, युद्धपोत के साथ भारतीय नौसेना सतर्क

    सप्लाई पूरी तरह सामान्य

    अधिकारियों और तेल कंपनियों ने साफ किया है कि गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। गैस सिलेंडर की बुकिंग भी पहले की तरह ही चल रही है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें और सही जानकारी के लिए ऑफिशियल सोर्स का ही सहारा लें।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts