Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

HPCL बोला-देश में पेट्रोल, डीजल-LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद, ऑफिशियल सोर्स पर भरोसा करें नागरिक

HPCL के मुताबिक, भारत का मजबूत रिफाइनिंग नेटवर्क लगातार स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार से कच्चे तेल का आयात भी नियमित रूप से जारी है।
देश में पेट्रोल, डीजल-LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद, ऑफिशियल सोर्स पर भरोसा करें नागरिक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति को लेकर देशभर में उठ रही चिंताओं पर अब बड़ी स्पष्टता सामने आई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। कंपनी के इस बयान के बाद ईंधन संकट को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगने की उम्मीद है।

    HPCL : सभी स्टेशन सामान्य रूप से चल रहे

    HPCL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि देश की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित और स्थिर है। कंपनी के मुताबिक, सभी फ्यूल स्टेशन सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और कहीं भी पेट्रोल, डीजल या LPG की कमी नहीं है।

    देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ चल रही

    कंपनी ने स्पष्ट किया कि देश की रिफाइनिंग और सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु है। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर संचालित हो रही हैं और भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सप्लाई पहले से सुरक्षित कर ली गई है, जिससे किसी तरह की कमी की आशंका नहीं है।

    यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव : ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने चार्जशीट दाखिल की, शाह बोले- ममता विक्टीम कार्ड की राजनीति में माहिर

    मिसइन्फॉर्मेशन से अचानक पंपों पर भीड़ बढ़ी

    कुछ इलाकों में पेट्रोल पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़ को लेकर HPCL ने कहा कि यह स्थिति मिसइन्फॉर्मेशन का नतीजा है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर ईंधन का अनावश्यक स्टॉक न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

    घरेलू प्रोडक्शन में लगातार बढ़ोतरी

    HPCL के मुताबिक, भारत का मजबूत रिफाइनिंग नेटवर्क लगातार स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार से कच्चे तेल का आयात भी नियमित रूप से जारी है। इस वजह से देश में मौजूदा मांग को आसानी से पूरा किया जा रहा है और सप्लाई चेन पर कोई दबाव नहीं है।

    यह भी पढ़ें: UP को मिला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट! PM मोदी ने फ्लैश लाइट से किया उद्घाटन

    PNG का पेट्रोल- डीजल से कोई संबंध नहीं

    कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क का विस्तार देश की स्वच्छ ऊर्जा नीति का हिस्सा है। इसका मौजूदा पेट्रोल, डीजल या LPG की उपलब्धता से कोई सीधा संबंध नहीं है। कुल मिलाकर, HPCL के इस विस्तृत बयान से यह साफ हो गया है कि देश में ईंधन संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। सरकार और तेल कंपनियां मिलकर आपूर्ति को स्थिर बनाए हुए हैं और लोगों से सिर्फ अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts