Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में चिराग पासवान की चुनावी एंट्री,बोले- पिता के समर्थक बड़ी संख्या में, LJP लड़ेगी चुनाव

रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- छत्तीसगढ़ हमारी प्राथमिकता वाले राज्यों में शामिल; भूपेश बघेल बोले- आने दीजिए, चुनाव लड़कर देख लें,केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की चुनावी राजनीति में पार्टी की सक्रिय एंट्री का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके पिता रामविलास पासवान के समर्थक बड़ी संख्या में रहे हैं
छत्तीसगढ़ में चिराग पासवान की चुनावी एंट्री,बोले- पिता के समर्थक बड़ी संख्या में, LJP लड़ेगी चुनाव

संबंधित खबर: Sonam Wangchuk Protest: सोनम वांगचुक के मुद्दे पर चिराग पासवान का हमला, बोले- आंदोलन को राजनीति का मंच.....

रायपुर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेगी। चिराग ने राज्य को पार्टी की प्राथमिकता वाले राज्यों में बताते हुए अपने पिता रामविलास पासवान के पुराने समर्थकों और मजबूत संगठन का हवाला दिया। उनके बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा आने दीजिए।

रायपुर से चिराग का बड़ा सियासी ऐलान

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर बड़ा संकेत दिया है। रायपुर पहुंचे चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने राज्य को LJP के लिए प्राथमिकता वाले राज्यों में शामिल बताया।

संबंधित खबर: 'आरक्षण खत्म नहीं हो सकता'... जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर चिराग और अठावले का बड़ा बयान

पिता रामविलास पासवान के समर्थकों का दिया हवाला

चिराग पासवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के समर्थकों की संख्या काफी बड़ी रही है। इसी पुराने जनसमर्थन और पार्टी के संगठन को आधार बनाकर LJP अब प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने की तैयारी में है।

संगठन मजबूत, अब चुनावी जमीन मजबूत करने की तैयारी

चिराग ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का संगठन भी मजबूत स्थिति में है। पार्टी अब संगठन के विस्तार के साथ-साथ राज्य में अपनी चुनावी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में LJP की एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आने वाले समय में पार्टी किन सीटों पर फोकस करती है और किस तरह अपना संगठन खड़ा करती है, यह राजनीतिक रूप से अहम होगा।

युवा संवाद में पहुंचे चिराग, युवाओं से किया संवाद

चिराग पासवान रविवार दोपहर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे जेल रोड स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां युवा संवाद 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद किया और युवाओं की भूमिका को लेकर अपनी बात रखी। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने छत्तीसगढ़ में LJP के चुनाव लड़ने की योजना का खुलासा किया।

संबंधित खबर: Bihar Election Results 2025 : मोदी के 'हनुमान' चिराग पासवान ने कहा- बिहारियों में सही फैसला लेने की क्षमता है

यूपी चुनाव पर भी बोले चिराग

चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की तैयारियों पर बात की। उन्होंने कहा कि यूपी में पार्टी की भूमिका अभी तय होना बाकी है, लेकिन LJP चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने नागालैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पार्टी के दो विधायक हैं, लेकिन LJP ने गठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने संकेत दिया कि अलग-अलग राज्यों में पार्टी अपने राजनीतिक हितों और संगठन की स्थिति के आधार पर रणनीति तय करेगी।

भूपेश बघेल का पलटवार- आने दीजिए

चिराग पासवान के छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने के ऐलान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान आएं और अपनी पार्टी को चुनाव में उतारें। भूपेश के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में LJP की संभावित एंट्री को लेकर सियासी बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं।

कांग्रेस ने BJP गठबंधन पर उठाए सवाल

कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने चिराग पासवान के बयान को लेकर भाजपा गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन में शामिल चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री हैं और छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। विकास उपाध्याय ने इसे भाजपा के गठबंधन सहयोगियों के बीच भरोसे से जोड़ते हुए दावा किया कि इसका मतलब है कि सहयोगी दलों का भाजपा से भरोसा उठ रहा है।

संबंधित खबर: बिहार चुनाव 2025 : NDA के सभी उम्मीदवारों का ऐलान, चिराग पासवान ने LJP-R की 29 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ में कितना असर डालेगी LJP?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि छत्तीसगढ़ में LJP कितनी सीटों पर चुनावी मैदान में उतरती है और उसका फोकस किन क्षेत्रों पर रहता है। रामविलास पासवान की पुरानी राजनीतिक विरासत को आधार बनाकर चिराग पासवान संगठन विस्तार की बात कर रहे हैं। अगर LJP प्रदेश में सक्रिय रूप से चुनाव लड़ती है, तो इसका असर खासकर उन सीटों पर देखने को मिल सकता है जहां सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts