प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे से नेपाल-भारत रिश्तों को मिलेगी नई ताकत! आज PM मोदी से होगी अहम मुलाकात

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। रविवार शाम उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। अब सोमवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम बातचीत होगी। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रेल, बिजली, व्यापार, निवेश और विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे से नेपाल-भारत रिश्तों को मिलेगी नई ताकत! आज PM मोदी से होगी अहम मुलाकात
भारत दौरे पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह

नई दिल्ली। भारत और नेपाल के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार का दिन अहम रहने वाला है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिन के भारत दौरे पर हैं। रविवार को नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने पर बात की। अब सभी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर है। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रेल सेवा, बिजली, व्यापार और विकास से जुड़े कई कामों को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।

X Post

जयशंकर से मिले बालेन शाह

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रविवार शाम नई दिल्ली के होटल ताज महल में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की। इसमें व्यापार, आने-जाने की सुविधा, बिजली, शिक्षा, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच रिश्ते बेहतर बनाने जैसे विषय शामिल रहे। दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग को और बढ़ाने पर भी जोर दिया। मुलाकात के बाद एस. जयशंकर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री से मिलकर खुशी हुई। भारत नेपाल के साथ अपनी खास दोस्ती को बहुत अहमियत देता है। उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बातचीत को लेकर भी उत्सुकता जताई।

सुप्रीम कोर्ट के जज को देना था गार्ड ऑफ ऑनर गलती से दे दिया ओवैसी को, होगी जांच

आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक

बालेन शाह सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में भारत और नेपाल के बीच रिश्तों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी। दोनों देशों के बीच बिजली, रेल, सड़क, व्यापार और निवेश से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने पर भी बात हो सकती है। इस मुलाकात को इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि मार्च 2026 में प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह की यह पहली आधिकारिक द्विपक्षीय भारत यात्रा है। भारत ने नेपाल में नई सरकार बनने के बाद उन्हें भारत आने का न्योता दिया था।

अयोध्या से जनकपुर के लिए शुरू होगी नई ट्रेन

इस दौरे की एक बड़ी खबर अयोध्या और जनकपुर के बीच रेल सेवा से जुड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह सोमवार को सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन अयोध्या धाम और जनकपुर के बीच चलेगी। दोनों प्रधानमंत्री दिल्ली से वीडियो के जरिए इस ट्रेन को रवाना करेंगे। अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने का कार्यक्रम है। इस रेल सेवा से भारत और नेपाल के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों को इससे फायदा हो सकता है।

कई नए समझौतों पर भी हो सकती है बात

बालेन शाह के भारत दौरे में केवल रेल सेवा ही नहीं, बल्कि कई दूसरे कामों पर भी चर्चा होनी है। दोनों देशों के बीच बिजली, जलविद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती, अंतरिक्ष और आपदा से बचाव जैसे विषयों पर सहयोग बढ़ाने की योजना है। नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे में कई समझौतों से जुड़े दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। कुछ नई विकास योजनाओं की शुरुआत और पहले से चल रही परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर भी बातचीत होगी।

तेलंगाना कांग्रेस में बवाल: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी  के 'पागल कुत्ते' वाले बयान पर अपने ही विधायक ने दी तीखी प्रतिक्रिया

भारतीय कारोबारियों से भी मिलेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री

बालेन शाह भारत में निवेश बढ़ाने के लिए नेपाल-भारत व्यापार मंच को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वह भारतीय कारोबारियों से मुलाकात करेंगे और नेपाल में कारोबार के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। नेपाल चाहता है कि भारतीय कंपनियां वहां निवेश करें। इससे रोजगार के नए मौके बनने के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार भी बढ़ सकता है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts