Bihar Election Results 2025 :मोदी के 'हनुमान' चिराग पासवान ने कहा- बिहारियों में सही फैसला लेने की क्षमता है

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस प्रचंड जीत को विकास के लिए जनादेश बताया है
Follow on Google News
मोदी के 'हनुमान' चिराग पासवान ने कहा- बिहारियों में सही फैसला लेने की क्षमता है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। लोकसभा चुनाव के दौरान के बाद से पीएम मोदी के हनुमान कहलाने वाले चिराग पासवान ने NDA की अपेक्षाओं पर खरे उतरकर एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। बिहार चुनाव के नतीजों पर मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि 'सबसे पहले मैं बिहार की महान जनता को विशेष धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने बिहार को विकास के पथ पर गति देने की सोच के साथ एनडीए को प्रचंड बहुमत देने का ऐतिहासिक फैसला लिया। बिहार और बिहारियों में सही समय पर सही फैसला लेने की बुद्धि और क्षमता है... इस एक जवाब ने कई सवालों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। जो लोग सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, एनडीए के पिछले दो दशकों के कार्यकाल, पहले जंगलराज के अस्तित्व, मेरे प्रधानमंत्री बिहार को कितनी प्राथमिकता देते हैं और गठबंधन में मेरी भूमिका पर सवाल उठा रहे थे, इस परिणाम ने इन सभी सवालों का करारा जवाब दिया है... अगर 2020 में पांच दलों का यह एकजुट एनडीए होता, तो यह भी उतना ही शानदार प्रदर्शन करता...।'

    29 में से 23 सीटों पर आगे

    इस बार बिहार के विधानसभा चुनाव में BJP और JDU 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे। दोनों दलों ने चिराग पासवान की पार्टी LJP को 29 सीटें दी थीं। चिराग की पार्टी को जब इतनी सीटें दी गईं तो तमाम लोगों ने सवाल उठाए कि क्या चिराग इतनी सीटों को जिता पाएंगे। आज जब नतीजे आना शुरू हुए तो चिराग ने अपनी पार्टी की बड़ी जीत की उम्मीद जाहिर की थी। उनकी पार्टी 29 में से 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उनकी पार्टी ने 5 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर हासिल किया है। गौरतलब है कि, 2024 लोकसभा चुनाव में​ चिराग की पार्टी ने अपने खाते में आई 5 में से सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। LJP की जीत पर NDA के वरिष्ठ नेताओं ने भी चिराग पासवान को बधाई दी है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts