Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बस्तर को मिलेगी वंदे भारत की सौगात, जगदलपुर में बनेगा मेंटेनेंस डिपो, रेलवे ने तेज की तैयारी

बस्तर में वंदे भारत ट्रेन चलाने की संभावनाओं को लेकर रेलवे ने तैयारी तेज कर दी है। जगदलपुर में कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। DRM अमिताभ सिंघल ने स्टेशनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी,वंदे भारत ट्रेन के संचालन की संभावनाओं को लेकर रेलवे की बड़ी पहल, जगदलपुर में कोचिंग डिपो बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने की तैयारी; स्टेशनों का भी होगा कायाकल्प।
बस्तर को मिलेगी वंदे भारत की सौगात, जगदलपुर में बनेगा मेंटेनेंस डिपो, रेलवे ने तेज की तैयारी

रायपुर/जगदलपुर:  छत्तीसगढ़ के बस्तर को जल्द ही आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिल सकती है। जगदलपुर से वंदे भारत ट्रेन चलाने की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए जगदलपुर में कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। रेलवे की इस पहल से भविष्य में बस्तर से वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन के संचालन का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, ट्रेन के परिचालन को लेकर अभी अंतिम मंजूरी और आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो

रेलवे की योजना के मुताबिक जगदलपुर में कोचिंग डिपो स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस डिपो में ट्रेनों की देखरेख, सफाई और जरूरी तकनीकी रखरखाव जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय स्तर पर मेंटेनेंस सुविधा विकसित होने से भविष्य में आधुनिक ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसी कड़ी में वंदे भारत ट्रेन को बस्तर तक पहुंचाने की उम्मीद भी मजबूत हो रही है।

/img/129/1795266584433

संबंधित खबर: छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर में बड़ी चोरी,किराए के मकान में छिपाकर रखी थी 6.5 टन रेलवे पटरी, पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार

DRM के दौरे में सामने आई बड़ी योजना

ओडिशा रेल मंडल के डीआरएम अमिताभ सिंघल ने जगदलपुर दौरे के दौरान रेलवे की इन योजनाओं की जानकारी दी। उनके दौरे में बस्तर की रेल सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन आधुनिकीकरण और निर्माण कार्यों की प्रगति पर विशेष जोर रहा। रेलवे की इस कवायद को बस्तर की कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में यात्रियों को भविष्य में बेहतर और आधुनिक रेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

बस्तर के स्टेशनों का होगा कायाकल्प

वंदे भारत की संभावनाओं के साथ ही बस्तर के रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है। बड़े आरापुर रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर स्थापित लिफ्ट को भी जल्द यात्रियों के लिए शुरू करने की तैयारी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार किए गए नए स्टेशन भवन के लोकार्पण की दिशा में भी रेलवे की गतिविधियां तेज हैं। इन सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

दंतेवाड़ा से बड़े आरापुर तक DRM ने किया निरीक्षण

रेलवे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए डीआरएम अमिताभ सिंघल ने दंतेवाड़ा, तोकापाल और बड़े आरापुर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन भवनों के निर्माण, यात्री सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुविधाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए।

/img/129/1795266582023

संबंधित खबर: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप,सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की सघन जांच।

वंदे भारत के इंतजार में बस्तर

जगदलपुर में कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो का प्रस्ताव बस्तर के रेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि रेलवे बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है और आगे परिचालन की योजना स्वीकृत होती है, तो भविष्य में बस्तर को वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिल सकती है। फिलहाल बस्तरवासियों की निगाहें रेलवे बोर्ड की मंजूरी और आगामी आधिकारिक फैसले पर टिकी हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts