Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांकेर में 3 किलो का IED बरामद,BDS ने किया नष्ट,टली बड़ी साजिश

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल से करीब 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। BDS टीम ने बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। जंगल में सर्चिंग के दौरान मिला प्रेशर कुकर बम, जिला पुलिस-BSF की संयुक्त कार्रवाई, मोरखंडी और हिंदुर के बीच चलाया गया अभियान,
कांकेर में 3 किलो का IED बरामद,BDS ने किया नष्ट,टली बड़ी साजिश

रायपुर/कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान करीब 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। बम की मौजूदगी सामने आते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को सुरक्षित किया और बम निरोधक दस्ते (BDS) को मौके पर बुलाया। BDS की टीम ने निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत IED को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। समय रहते बम मिलने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

संबंधित खबर: बीजापुर में बड़ी कामयाबी : जंगल में छिपाए गए 4 IED बरामद, नक्सली साजिश नाकाम

जंगल में सर्चिंग के दौरान मिला संदिग्ध बम

जानकारी के मुताबिक, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच स्थित जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों की नजर जंगल में छिपाकर रखे गए संदिग्ध प्रेशर कुकर पर पड़ी। संदिग्ध वस्तु की जांच करने पर उसके IED होने की पुष्टि हुई। इसका वजन करीब 3 किलो बताया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल सुरक्षा घेरा बनाकर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया।

BDS ने मौके पर पहुंचकर IED किया डिफ्यूज

बम निरोधक दस्ते की कार्रवाई IED बरामद होने के बाद BDS (Bomb Disposal Squad) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विस्फोटक को निष्क्रिय कर नष्ट किया। जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से जंगल में छिपे विस्फोटक से होने वाली संभावित जनहानि और सुरक्षा बलों को होने वाले नुकसान को टाल दिया गया।

संबंधित खबर: छत्तीसगढ़ : बीजापुर में नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फेरा पानी, सुरक्षाबलों ने 50Kg का IED बरामद कर किया डिफ्यूज

नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

कांकेर के संवेदनशील वनांचल क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग और निगरानी कर रहे हैं। इस कार्रवाई में जिला पुलिस और BSF की संयुक्त टीम की सतर्कता अहम रही। फिलहाल संबंधित इलाके में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts