Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर स्टेशन पर 2 साल की मासूम की हत्या, पिता ने मासूम को जमीन पर पटका, सौतेला पिता गिरफ्तार

मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी बच्ची की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज; 23 वर्षीय आरोपी हिरासत में, GRP ने हत्या का मामला दर्ज किया,रायपुर रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रहने वाली दो साल की बच्ची की मौत के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस के मुताबिक, सौतेले पिता आकाश देवर पर बच्ची को जमीन पर पटकने का आरोप है।
रायपुर स्टेशन पर 2 साल की मासूम की हत्या, पिता ने मासूम को जमीन पर पटका, सौतेला पिता गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रहने वाली महज दो साल की मासूम बच्ची की मौत के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। बच्ची की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि जमीन पर पटकने से होने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में बच्ची के सौतेले पिता पर हत्या का आरोप लगा है। जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

शुरुआत में बच्ची की मौत को सामान्य बीमारी से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। पूछताछ और जांच में बच्ची के सौतेले पिता आकाश देवर का नाम सामने आया। आरोप है कि उसने मासूम को जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसकी जान चली गई।

संबंधित खबर: Gorakhpur Crime : बहन से छेड़छाड़ का किया विरोध, तो पीट-पीटकर करदी 9 साल के मासूम की हत्या

19 नवंबर को बिगड़ी थी बच्ची की तबीयत

जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर की सुबह करीब 8 से 9 बजे बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद परिजन उसे तत्काल रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू किया, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे उसने दम तोड़ दिया। शुरुआत में परिजनों ने भी मौत को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं जताया था।

परिजनों के संदेह पर कराया गया पोस्टमार्टम

बच्ची की मौत के बाद मां और अन्य परिजनों ने परिस्थितियों पर संदेह जताया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से पोस्टमार्टम कराने की मांग की और इसके लिए आवेदन भी दिया। पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिलने से मौत की वजह को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद मामला पुलिस जांच के दायरे में आया।

सौतेले पिता आकाश देवर पर हत्या का आरोप

जांच के दौरान 23 वर्षीय आकाश देवर का नाम सामने आया है। वह कुम्हारी का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने बच्ची को जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटा रही है।

संबंधित खबर: इंदौर : 4 साल के बच्चे की मौत, नाना ने ही मुंह दबाकर की थी मासूम की हत्या

दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, हत्या के एंगल से जांच

रेलवे जीआरपी के डीएसपी एसएन अख्तर के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। जांच में जमीन पर पटकने से मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts