PlayBreaking News

CG NEWS:राम मंदिर चंदा विवाद पर विधानसभा में बवाल, हंगामे के बाद सदन मंगलवार तक स्थगित

कांग्रेस ने चंदा गड़बड़ी का मुद्दा उठाया, भूपेश बघेल का 'डकैती' वाला बयान, सरकार ने कहा- यह राज्य का विषय नहीं हंगामे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था, लेकिन उस चंदे में डकैती पड़ गई। उनके इस बयान के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई।
Follow on Google News
राम मंदिर चंदा विवाद पर विधानसभा में बवाल, हंगामे के बाद सदन मंगलवार तक स्थगित

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा सदन में छा गया। कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदे में "डकैती" का आरोप लगाया। सरकार ने इसे राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला बताया। लगातार हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

CG NEWS: स्कूल में बंद रह गई पहली क्लास की मासूम, ताला तोड़कर ग्रामीणों ने बचाया, शिक्षकों पर गिरी गाज।

राम मंदिर चंदा पर कांग्रेस का हंगामा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत होते ही राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कांग्रेस विधायक पोस्टर लेकर सदन पहुंचे और इस मामले में चर्चा की मांग की।

CG NEWS : रायपुर पुलिस का होटल-बार पर सख्त एक्शन, नाबालिगों और बिना दस्तावेज विदेशी मेहमानों पर कड़ी निगरानी

भूपेश बोले- जनता ने चंदा दिया, डकैती पड़ गई

हंगामे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था, लेकिन उस चंदे में डकैती पड़ गई। उनके इस बयान के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई।

सरकार का जवाब- यह राज्य सरकार का मामला नहीं

संसदीय कार्य मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि राम मंदिर चंदा विवाद राज्य सरकार या विधानसभा के अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है। इसी आधार पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

CG NEWS: महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल शिकंजा! श्रीलंका में 147 भारतीय हाउस अरेस्ट, मास्टरमाइंड सिकंदर फरार

लगातार हंगामे के बाद सदन स्थगित

विपक्ष के विरोध और सत्ता पक्ष के जवाब के बीच सदन में लगातार शोर-शराबा होता रहा। पहले कार्यवाही पांच मिनट के लिए रोकी गई, लेकिन हंगामा नहीं थमा। आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रश्नकाल में बीएड-डीएड कॉलेजों का मुद्दा

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने कोंडागांव स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में बीएड और डीएड पाठ्यक्रम शुरू नहीं होने का मुद्दा उठाया। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति प्रदेश में लागू है और बीएड-डीएड कॉलेजों को लेकर टास्क फोर्स बनाई गई है। 13 कॉलेजों में इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत की संभावना है।

CG NEWS: बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 बाल अपचारी फरार... सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि

सत्र की शुरुआत पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि देकर हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उन्होंने पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि के सम्मान में सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित की गई।

पिंक ऑटो से पहुंचे मंत्री और विधायक

मानसून सत्र के दौरान मंत्री खुशवंत साहेब और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर पिंक ऑटो में विधानसभा पहुंचे। यह दृश्य पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

CG NEWS: रायगढ़ में महिला थाना के पास निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में नाबालिग से 3 दिन तक दुष्कर्म, चीख सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

आज अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। हालांकि विधानसभा में भाजपा के बहुमत के कारण प्रस्ताव पारित होने की संभावना कम है, लेकिन इस बहस के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक टक्कर देखने को मिल सकती है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts