PlayBreaking News

CG NEWS :रायपुर पुलिस का होटल-बार पर सख्त एक्शन, नाबालिगों और बिना दस्तावेज विदेशी मेहमानों पर कड़ी निगरानी

होटल, बार, पब और ढाबा संचालकों को पुलिस की दो टूक चेतावनी, नियम तोड़े तो होगी सीधी कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रमाकांत साहू ने कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक को बिना वैध दस्तावेजों के होटल में ठहराना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित होटल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Follow on Google News
रायपुर पुलिस का होटल-बार पर सख्त एक्शन, नाबालिगों और बिना दस्तावेज विदेशी मेहमानों पर कड़ी निगरानी

रायपुर न्यूज। रायपुर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने होटल, बार, पब और ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना वैध दस्तावेज विदेशी नागरिकों को ठहराने, नाबालिगों को क्लब या बार में प्रवेश देने और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS: महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल शिकंजा! श्रीलंका में 147 भारतीय हाउस अरेस्ट, मास्टरमाइंड सिकंदर फरार

रायपुर पुलिस का होटल-बार पर सख्त एक्शन

रायपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए होटल, बार, पब और ढाबा संचालकों के साथ बैठक की। तेलीबांधा क्षेत्र में आयोजित इस बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और लाइसेंस से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।

विदेशी नागरिकों पर कड़ी निगरानी

सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रमाकांत साहू ने कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक को बिना वैध दस्तावेजों के होटल में ठहराना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित होटल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS: रायगढ़ में महिला थाना के पास निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में नाबालिग से 3 दिन तक दुष्कर्म, चीख सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

नाबालिगों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित

बैठक में क्लब, पब और बार संचालकों को साफ निर्देश दिए गए कि किसी भी नाबालिग को प्रवेश नहीं दिया जाए। यदि जांच के दौरान नाबालिग अंदर मिले तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी।

पार्किंग व्यवस्था पर भी रहेगा फोकस

पुलिस ने कहा कि होटल और बार के बाहर वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित स्थानों पर कराई जाए। सड़क पर अव्यवस्था या जाम की स्थिति बनने पर संबंधित संचालकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

CG NEWS: बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 बाल अपचारी फरार... सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वाहनों में शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई

पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि होटल या बार के बाहर खड़े वाहनों में कोई व्यक्ति शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समय सीमा का पालन अनिवार्य

सभी होटल, बार और पब संचालकों को निर्धारित समय पर प्रतिष्ठान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS: दुर्ग जेल से छूटने के 24 घंटे के भीतर युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी अस्पताल से फरार

जांच अभियान रहेगा लगातार जारी

एसीपी रमाकांत साहू ने कहा कि शहर में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल, बार और पब की नियमित जांच जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त

 कार्रवाई की जाएगी।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts